{"vars":{"id": "115716:4925"}}

रतलाम / भ्रामक खबरों पर न दें ध्यान: जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

 
 

रतलाम, 24 मार्च (इ खबर टुडे)। ​जिले में ईंधन की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करने की अपील की है।

​ऑयल कंपनियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में ईंधन की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। ​कुल पेट्रोल पंप: 184, ​पेट्रोल का उपलब्ध स्टॉक: 13,26,000 लीटर, ​डीजल का उपलब्ध स्टॉक: 16,16,000 लीटर मौजूद है।

​प्रशासन की अपील
​जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि ऑयल कंपनियों ने जिले में ईंधन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा, "जिले के सभी पंपों पर पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। नागरिक संयम बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनावश्यक खबरों के आधार पर घबराकर (Panic Buying) खरीदारी न करें।"

​प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ईंधन की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है।