रतलाम मंडल से गुजरने वाली 9 जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा
रतलाम, 31 मार्च (इ खबर टुडे)। यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने अहम निर्णय लिया है। मंडल से होकर गुजरने वाली 9 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अप्रैल माह में विभिन्न तिथियों पर इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।
दिल्ली सराय रोहिल्ला–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (20473/20474) में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल (वापसी में 2 अप्रैल से 1 मई) तक 2 अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।
अजमेर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (09621/09622) में 5 से 12 अप्रैल (वापसी 6 से 13 अप्रैल) तक एक स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा।
जोधपुर–इंदौर एक्सप्रेस (14801/14802) में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल (वापसी 4 अप्रैल से 3 मई) तक 2 स्लीपर और 3 सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।
इंदौर–भगत की कोठी एक्सप्रेस (12465/12466) में 2 अप्रैल से 1 मई (वापसी 3 अप्रैल से 2 मई) तक 2 स्लीपर और 3 सामान्य कोच लगाए जाएंगे।
अजमेर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (09653/09654) में 4 से 25 अप्रैल (वापसी 5 से 26 अप्रैल) तक एक स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा।
अजमेर–सोलापुर स्पेशल (09627/09628) में 1 से 29 अप्रैल (वापसी 2 से 30 अप्रैल) तक एक स्लीपर कोच अतिरिक्त रहेगा।
बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (04711/04712) में 1 से 29 अप्रैल (वापसी 2 से 30 अप्रैल) तक एक स्लीपर और एक थर्ड एसी कोच जोड़ा जाएगा।
बीकानेर–साईं नगर शिरडी स्पेशल (04715/04716) में 4 से 25 अप्रैल (वापसी 5 से 26 अप्रैल) तक एक स्लीपर और एक थर्ड एसी कोच लगाए जाएंगे।
हिसार–तिरुपति स्पेशल (04717/04718) में 4 से 25 अप्रैल (वापसी 6 से 27 अप्रैल) तक एक थर्ड एसी कोच अतिरिक्त रहेगा।
रेलवे के इस फैसले से गर्मी के मौसम और छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और यात्रियों को अधिक सीट उपलब्ध हो सकेंगी।