रतलाम / सात पेटी अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त
रतलाम, 15 जून (इ खबर टुडे)। अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रतलाम पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में रिंगनोद थाने की ढोढर पुलिस चौकी ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बरखेडी फंटा पर घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब और बिना नंबर की स्कूटी जब्त की गई है।
जानकारी के अनुसार, बीते दिन रविवार की शाम को ढोढर पुलिस चौकी को मुखबिर से अवैध शराब परिवहन की सटीक सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बरखेडी फंटा पर घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध नीले रंग की बिना नंबर वाली हीरो मेस्ट्रो स्कूटी को रोका। स्कूटी की तलाशी लेने पर उसमें से भारी मात्रा में अवैध बीयर और देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी विशाल (उम्र 28 वर्ष), पिता विजय चौहान, निवासी चिकलाना बाछडा डेरा थाना कालुखेडा, जिला रतलाम को गिरफ्तार कर लिया।
जब्त मश्रूका
पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 32,640 रुपये कीमत की 03 पेटी पावर 10000 बीयर केन (कुल 72 केन, प्रत्येक 500 ml), 04 पेटी देसी प्लेन शराब (कुल 200 क्वार्टर, प्रत्येक 180 ML) कुल शराब 72.00 बल्क लीटर शराब और परिवहन में उपयोग की जा रही एक नीले रंग की बिना नंबर वाली हीरो मेस्ट्रो स्कूटी कीमत करीब 50,000 रुपये जब्त की है।
आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी विशाल चौहान के खिलाफ थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 237/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे विवेचना में लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह अवैध शराब कहाँ से लाया था और इसे कहाँ सप्लाई करने जा रहा था।
इस टीम की रही सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व निरीक्षक आनंद सिंह आजाद ने किया। कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार एवं अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) जावरा संदीप मालवीय का मार्गदर्शन रहा।
टीम में मुख्य रूप से उनि. रघुवीर जोशी, प्र.आर. सुधीरसिंह, आर. शोभाराम शर्मा, आर. रविन्द्रसिंह, आर. नरेन्द्र जगावत और सैनिक छत्रपालसिंह की सराहनीय भूमिका रही।