रतलाम / बंद पड़े सीएम राइस स्कूल की रेलिंग पर युवक फांसी के फंदे पर मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी
रतलाम, 02 दिसंबर (इ खबर टुडे)। रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का शव फांसी के फंदे पर मिला है। युवक का शव बंद पड़े सीएम राइस स्कूल की रेलिंग से लटका था। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले की रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडी रोड स्थित सीएम राइस स्कूल की रेलिंग पर सुबह लगभग 6:30 बजे एक शव गमछे से लटका मिला। शव की पहचान गांव के ही एक युवक भानुप्रताप सिंह राठौड़ 28 वर्षीय के रूप में हुई। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही रावटी थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक भानु से कोई सोसाइट नोट नहीं मिला पर उसकी जेब से एक मोबाइल मिला जो की बंद है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।