{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 रतलाम / नीट परीक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे की विशेष सौगात इंदौर–भोपाल–रतलाम एवं डॉ. अम्‍बेडकर नगर–बांद्रा टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन

 

 

रतलाम, 18 जून (इ खबर टुडे)। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ एवं NEET परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इंदौर–भोपाल–रतलाम तथा डॉ. अम्‍बेडकर नगर–बांद्रा टर्मिनस के मध्य विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र-गुजरात के यात्रियों को महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार  ट्रेन संख्या 09354/09353 इंदौर–भोपाल-रतलाम स्पेशल और ट्रेन संख्या 09352/09351 डॉ. अम्‍बेडकर नगर –बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार रहेगा। 

ट्रेन संख्या 09354  इंदौर–भोपाल स्पेशल, 20 जून, 2026 को इंदौर से 11.25 बजे चलकर रतलाम मंडल के फतेहाबाद चंद्रावतीगंज (12.00/12.02), बड़नगर (12.42/12.44) ,रतलाम (13.30/13.35), नागदा (14.23/14.25) उज्जैन (15.25/15.30), मक्‍सी (16.30/16.32), शुजालपुर (17.21/17.23) एवं सीहोर (18.00/18.02) होते हुए उसी दिन 19.00 बजे भोपाल पहुँचेगी। 

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09353 भोपाल–रतलाम स्पेशल, 20 जून, 2026 को भोपाल से 19.40 बजे चलकर रतलाम मंडल के सीहोर (20.34/ 20.36),  शुजालपुर (20.59/21.01), मक्‍सी (21.59/22.01),  उज्जैन (23.05/23.10), नागदा (00.05/00.07) होते हुए अगले दिन रतलाम स्टेशन पर 00.55 बजे पहुँचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर,  रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर एवं भोपाल स्टेशनों पर ठहरेगी।| वापसी में यह ट्रेन फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, बड़नगर, नहीं जायेगी। इस ट्रेन में स्‍लीपर क्‍लास एवं जनरल सकेंड क्‍लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09352 डॉ. अम्‍बेडकर नगर –बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, 19 जून, 2026 को डॉ. अम्‍बेडकर नगर से 23.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के इंदौर (23.30/23.40), उज्जैन (00.40/00.45), रतलाम (02.35/02.40) एवं दाहोद (03.56/03.58)  होते हुए आगले दिन 15.40 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09351 बांद्रा टर्मिनस–डॉ. अम्‍बेडकर नगर स्पेशल, 20 जून, 2026 को बांद्रा टर्मिनस से 18.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद (04.15/04.17), रतलाम (06.15/06.20), उज्जैन (09.10/09.15) एवं इंदौर (10.45/10.50) होते हुए आगले दिन 11.30 बजे डॉ. अम्‍बेडकर नगर पहुँचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, उज्जैन, रतलाम, दाहोद, गोधरा, छायापुरी, भरूच, अंकलेश्वर, सूरत, नवसारी, बिलीमोरा, वलसाड , वापी, पालघर
एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्‍लीपर क्‍लास एवं जनरल सकेंड क्‍लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09354, 09352 एवं 09351 की बुकिंग 19.06.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर प्रारंभ होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं कोच संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।