{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 महाशिवरात्रि पर दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी भव्य 'सम्मान साफा वाहन रैली'

 ​शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गढ़कैलाश मंदिर पहुंचेगी हजारों युवाओं की टोली
 
 

​रतलाम, 13 फरवरी (इ खबर टुडे)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जवाहर व्यायामशाला परिवार (अम्बर ग्रुप) द्वारा दौलत जाट पहलवान के नेतृत्व में आगामी 14 फरवरी, शनिवार को विशाल 'सम्मान साफा (वाहन) रैली' का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में हजारों की संख्या में युवा पारंपरिक साफा पहनकर शिरकत करेंगे।

​साफा बांधने जुटेंगे 20 से अधिक उस्ताद
​आयोजन की शुरुआत शनिवार प्रातः 10 बजे जवाहर व्यायामशाला परिसर से होगी। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए क्षेत्र के तकरीबन 20 से अधिक अनुभवी साफा बांधने वाले उस्ताद मौजूद रहेंगे, जो कार्यक्रम स्थल पर ही युवाओं के सिर पर पारंपरिक साफा सजाएंगे।

​इन मार्गों से गुजरेगी रैली
​व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर यह वाहन रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण करेगी, जिनमें शामिल हैं। 
* ​सैलाना बस स्टैंड एवं शहर    
   सराय
* ​धानमंडी और नाहरपुरा ​
* डालूमोदी बाजार, माणकचौक 
   एवं घासबाजार ​
* चांदनी चौक और त्रिपोलिया गेट से होकर ​रैली का समापन प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर होगा, जहाँ भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक और महाआरती की जाएगी। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसादी का वितरण होगा।

​युवाओं और धर्मप्रेमी जनता से अपील
​जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान, सूरज पहलवान, अम्बर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक पहलवान, गौरव पहलवान एवं अमन पहलवान ने संयुक्त रूप से शहर की धर्मप्रेमी जनता और युवाओं से आह्वान किया है कि वे अपने इष्टमित्रों सहित बड़ी संख्या में इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाएं और रैली को सफल बनाएं।