{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 रतलाम / गृहप्रवेश की खुशियों में सेंध लगाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 12 लाख से अधिक का मशरूका बरामद

 
 

रतलाम, 21 मई (इ खबर टुडे)।  जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरियों के त्वरित निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

​घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, जावरा में पदस्थ डॉक्टर शंकरलाल खराड़ी के नए मकान का उद्घाटन (गृहप्रवेश) का कार्यक्रम था। इस मांगलिक अवसर पर पूरा परिवार आया हुआ था। रात के समय जब थकान के कारण परिवार के सभी लोग सो रहे थे, तभी अज्ञात चोर ने सूनेपन और मौके का फायदा उठाकर घर में प्रवेश किया। चोर ने वहां रखे तीन से चार बैग पार कर दिए, जिसमें कीमती जेवरात और मोबाइल रखे हुए थे।

​इस मामले में फरियादी पूनमचंद (उम्र 61 वर्ष, निवासी ग्राम सेमलखेड़ा, हाल मुकाम अष्टापक कॉलोनी, बड़बड़, रतलाम) की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में अपराध क्रमांक 468/2026 धारा 305(ए) बीएनएस (BNS) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

​CCTV फुटेज और तकनीक से पकड़ा गया आरोपी
​मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय सारवान के मार्गदर्शन में औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
​पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण और सतत निगरानी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

​गिरफ्तार आरोपी का नाम सूरज उर्फ सुरेश पिता अमरसिंह चारेल (उम्र 22 वर्ष), निवासी- सिमलावदा (थाना बिलपांक), हाल मुकाम- छत्रीपुल, रतलाम।

​चोरी की गई सामग्री 
​पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 
​सोने का हार एवं कान के सोने के लोंग (लौंग), ​01 विवो (Vivo) कंपनी का मोबाइल, ​01 ओप्पो (Oppo) कंपनी का मोबाइल, ​01 सैमसंग (Samsung) मोबाइल, ​01 अन्य मोबाइल फोन शत-प्रतिशत माल बरामद करने में सफलता हासिल की है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 12,00,000 रुपये है।

​आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
​पकड़ा गया आरोपी सूरज उर्फ सुरेश शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम अपराध क्रमांक 914/12.12.23 (धारा 457, 380 भादवि), ​थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम अपराध क्रमांक 915/12.12.23 (धारा 380, 511 भादवि), ​थाना माणकचौक रतलाम अपराध क्रमांक 286/21.06.19 (धारा 380, 454, 511 भादवि), ​थाना स्टेशन रोड रतलाम अपराध क्रमांक 308/16.05.21 (धारा 457, 380 भादवि) जैसे पहले से ही रतलाम में विभिन्न थानों में चोरी और नकबजनी के
के मामले दर्ज है।

​सराहनीय भूमिका
इस बड़ी सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी, उपनिरीक्षक ध्यानसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी (साइबर सेल), आरक्षक दिलीप रावत (थाना नामली), आरक्षक विपुल भावसार, राहुल पाटीदार (साइबर सेल), अर्जुनसिंह, दुर्गालाल गुजराती, मोहन पाटीदार, पवन मेहता, कान्हा मेघवाल, विजय मालवीय, पारस चावला एवं लाखन (सीसीआर) की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही।