रतलाम / जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 31,300 रुपए नकद जब्त
रतलाम, 08 अगस्त (इ खबर टुडे)। रतलाम जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना जावरा शहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जुए की फड़ पर दबिश दी और मौके से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31,300 नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना जावरा शहर प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
गत रात्रि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जावरा शहर क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे नौ संदिग्धों को धर दबोचा।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 31,300 नकद तथा 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। इस मामले में थाना जावरा शहर में अपराध क्रमांक 279/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
अबरार (19 वर्ष) पुत्र अख्तर हुसैन, निवासी मुगलपुरा, जावरा
अल्ताफ (32 वर्ष) पुत्र अफाक खान, निवासी बहादुरपुर रोड, जावरा
असलम (26 वर्ष) पुत्र अहमद अली, निवासी पठानटोली, जावरा
हैदर (34 वर्ष) पुत्र प्यारे मियां, निवासी मुगलपुरा, जावरा
मोहम्मद हयात (40 वर्ष) पुत्र मोहम्मद मुशर्रफ, निवासी जुना कबाड़ा, जावरा
तैय्यब अली (33 वर्ष) पुत्र कुतुबुद्दीन अली, निवासी जनता कॉलोनी, जावरा
फिरोज (40 वर्ष) पुत्र लालू खाँ, निवासी सागरपेशा, जावरा
जफर (43 वर्ष) पुत्र मेहमूद मेवाती, निवासी मेवातीपुरा, जावरा
जाकिर (41 वर्ष) पुत्र अल्लानूर, निवासी पिपलीबाजार, जावरा
आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उप निरीक्षक ओमप्रकाश राठौर, प्रधान आरक्षक राहुल उपाध्याय, चीता आरक्षक अमित जाट, आरक्षक दीपक माली, आरक्षक चन्द्रपाल सिंह, आरक्षक सुगड़सिंह और आरक्षक संदीप जाधव की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।