{"vars":{"id": "115716:4925"}}

 स्वर्गीय कृष्ण पाल गोपी बन्ना की स्मृति में 63 यूनिट रक्तदान             

 
 

रतलाम,02 दिसंबर (इ खबर टुडे)। जिले के ग्राम चौराना में स्वर्गीय कृष्ण पाल गोपी बन्ना की स्मृति में आयोजित प्रथम रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि ईश्वर लाल पाटीदार, कारुलाल पाटीदार, हेमंत यादव, निलेश पाटीदार, कृष्ण कुमार पाटीदार, समाजसेवी मोहन मुरली वाला, समाजसेवी गोविंद काकानी द्वारा  स्वर्गीय कृष्णपाल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।  

मानव सेवा समिति रतलाम के पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि  रक्तदान लेना सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ और 2:00 बजे तक 3 घंटे में 63 यूनिट रक्तदान हो गया। जिसमें 58% पहली बार रक्तदान करने वाले 37 रक्तदाताओं ने अपना रक्त देखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मानव सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष मोहन मुरली वाला ने उपस्थित रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें प्रतिवर्ष स्मृति में रक्तदान शिविर लगाने का आह्वान किया। 

पंडित मुरलीधर शास्त्री ने आशीर्वचन देते हुए मित्रों द्वारा रक्तदान करके पुष्पांजलि अर्पित करने के इस पुनीत कार्य को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती पूनम गौरव  मूणत, सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षिका श्रीमती जयंती पुरोहित, सनत शर्मा, राजपाल, मेहरबान सिंह, अर्जुन सिंह आदि की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह वरिष्ठ सदस्य रविंद्र बक्शी द्वारा प्रदान किए गए। स्वर्गीय कृष्ण पाल  गोपी बन्ना के पिताजी गोवर्धन  बन्ना ने सभी मित्रगण एवं शिविर में पधारे अतिथि रक्तदाताओं, रक्त केंद्र के डॉक्टर एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।