महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 34 वीं बार केदारेश्वर छड़ी पद यात्रा एवं विशाल भण्डारे का आयोजन
रतलाम,11 फरवरी(इ खबर टुडे)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 34 वीं बार केदारेश्वर छड़ी पद यात्रा एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा की जानकारी देते हुये छड़ी पद यात्रा के संस्थापक राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि बाबा अमरनाथ की प्रेरणा से यह यात्रा दिनांक 14 फरवरी 2026 शनिवार दोपहर 1-00 बजे से भक्तन की बावड़ी शमशान (मुक्तिधाम) से प्रारम्भ होगी। छड़ी पद यात्रा 2-00 बजे श्री राम मंदिर (सज्जन मिल) होते हुये बरबड़ हनुमान मंदिर पहुंचेगी जहा पाशा मित्र मण्डल बाबा बर्फानी मण्डल द्वारा स्वल्पाहार का आयोजन रखा गया है।
छड़ी पद यात्रा में शामिल शिवभक्त शाम 6-00 बजे ग्राम धामनोद में कृष्णा गार्डन में विशाल भण्डारे में भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे। इसके बाद कालिका माता मंदिर धामनोद में भजन अल्पविश्राम के पश्चात् रात्रि 2-00 बजे से चलकर सैलाना में (गणेश मंदिर) में स्वल्पाहार के पश्चात् महाशिवरात्रि की सुबह ब्रम्हमुर्हत में पहुँचकर आरती अभिषेक के पश्चात् यह यात्रा विसर्जन हो जावेगी ।
इस छड़ी यात्रा में ग्राम भजनखेड़ा, छोटा जड़वासा, जड़वासाकला, लुनेरा, सेजावता, रेन, मउ, करमदी, कचलाना, चौरानी, चौराना, नगरा की भी छड़ियाँ सम्मिलित होगी ।
यात्रा समिति के आयोजन सदस्य कैलाश परिहार (गुरु) कैलाश पतांशा, दिनेश शर्मा (पप्पुजी भजन गायक) लोकेश पुरोहित, शैलेन्द्र पुरोहित, छोटुभाई करमदी, अमृत, सुभाष देवड़ा, गोपाल चौहान, मनोहर सोलंकी, विजय सिंह, राकेश मालवीय, भेरू पहलवान, रामसिंह पहलवान, मनोज प्रजापति, संजय व्यास, पक्ष पुरोहित ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर बाबा भोलेनाथ केदारेश्वर भगवान के आत्म दर्शन कर मानवीय जीवन को सफल बनाए।