{"vars":{"id": "115716:4925"}}

पान मसाला के बेगों में पकड़ाया 20 किलोडोडाचूरा, माँ बेटे कर रहे थे तस्करी, हुए गिरफ्तार 

 
 

रतलाम, 21 मार्च (इ खबर टुडे)। जिले के नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए झाबुआ जिले के निवासी माँ बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 20 किलोग्राम करीब 40 हजार रुपए की डोडाचूरा जप्त की है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर सूचना मिली थी कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी हो रही है। पुलिस ने टीम बनाकर मुखबिर के बताए गए स्थान पंचे फंटा मऊ नीमच रोड फोरलेन पर नाकाबंदी करते हुए एक महिला जानाबाई पति हाकु डामोर और एक युवक साधु पिता हाकु डामोर दोनों निवासी परवलिया थाना काकनवानी जिला झाबुआ को दो मसाले के बेगो के साथ गिरफ्तार किया। दोनों का माँ बेटे का रिश्ता है। 

दोनों आरोपी की तलाशी लेने पर बैग से 20 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जिसकी कुल कीमत 40 हजार रुपए को बरामद किया। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया की अवैध मादक पदार्थ मंदसौर से रतलाम ले जा रहे थे। रतलाम रेल्वे स्टेशन पर किसी व्यक्ति को देना था। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध मादक पदार्थ के स्रोत के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।