{"vars":{"id": "115716:4925"}}

उत्राण स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग: रतलाम मंडल की 17 ट्रेनें होंगी रेगुलेट; इंदौर-असारवा एक्सप्रेस नरोड़ा तक ही चलेगी

 

 

​रतलाम, 30 सितम्बर (इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल अंतर्गत उत्राण स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली और यहाँ से प्रारंभ होने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

​रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक एवं तकनीकी कार्यों के चलते 17 ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रेगुलेट (री-शेड्यूल/रोककर चलाई जाना) की जाएंगी। इसके अतिरिक्त अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक के कारण इंदौर-असारवा एक्सप्रेस आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

​इंदौर-असारवा एक्सप्रेस नरोड़ा स्टेशन तक ही चलेगी
​अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक के कारण इंदौर-असारवा एक्सप्रेस को शॉर्ट टर्मिनेट एवं शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। ​ट्रेन संख्या 19315 इंदौर–असारवा एक्सप्रेस: 29 अक्टूबर तक इंदौर से चलकर केवल नरोड़ा स्टेशन तक ही जाएगी। नरोड़ा से असारवा के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी। ​ट्रेन संख्या 19316 असारवा–इंदौर एक्सप्रेस 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक असारवा के बजाय नरोड़ा स्टेशन से ही प्रारंभ होकर इंदौर के लिए रवाना होगी।

​बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली ट्रेनें
​19724 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर एक्सप्रेस: 01 अक्टूबर को 30 मिनट रेगुलेट।
​12471 बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस: 01, 02, 05, 11 एवं 12 अक्टूबर को 10 मिनट रेगुलेट।
​19626 बांद्रा टर्मिनस–दौराई एक्सप्रेस: 05 एवं 12 अक्टूबर को 30 मिनट रेगुलेट।
​05184 बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़ स्पेशल: 05 एवं 12 अक्टूबर को 15 मिनट रेगुलेट।
​22543 बांद्रा टर्मिनस–लालकुआँ सुपरफास्ट: 06 अक्टूबर को 10 मिनट रेगुलेट।

​मुंबई सेंट्रल व खड़की से चलने वाली ट्रेनें
​09323 खड़की–इंदौर स्पेशल: 01 अक्टूबर को 20 मिनट रेगुलेट।
​09185 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज स्पेशल: 11 अक्टूबर को 20 मिनट रेगुलेट।

​उत्तर भारत व कटरा से आने वाली प्रमुख ट्रेनें
​22210 हजरत निजामुद्दीन–मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस: 06 एवं 13 अक्टूबर को 1 घंटा 40 मिनट रेगुलेट।
​12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस: 06 एवं 13 अक्टूबर को 1 घंटा 30 मिनट; 07 एवं 14 अक्टूबर को 1 घंटा 20 मिनट रेगुलेट।
​09190 कटिहार–मुंबई सेंट्रल स्पेशल: 06 एवं 13 अक्टूबर को 01 घंटा रेगुलेट।
​12912 हरिद्वार–वलसाड सुपरफास्ट: 07 एवं 14 अक्टूबर को 1 घंटा 05 मिनट रेगुलेट।
​02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल: 08 एवं 15 अक्टूबर को 1 घंटा 40 मिनट रेगुलेट।
​22918 हरिद्वार–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट: 08 एवं 15 अक्टूबर को 1 घंटा 25 मिनट रेगुलेट।
​22195 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस: 12 अक्टूबर को 1 घंटा 25 मिनट रेगुलेट।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पहले ट्रेनों के समय और अद्यतन स्थिति की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या 'RailOne' ऐप के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।