रतलाम / जुए के अड्डे पर पुलिस की कार्रवाई, फकीर मोहल्ले से 14 जुआरी गिरफ्तार
रतलाम,28 अप्रैल (इ खबर टुडे)। जिले के जावरा शहर थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जुए के एक बड़े अड्डे पर दबिश दी है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते हुए 14 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नगदी और जुआ सामग्री बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिन सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जावरा के फकीर मोहल्ला स्थित शाहरुख के मकान पर बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मकान की घेराबंदी की और दबिश दी। पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन घेराबंदी के कारण कोई भी आरोपी भागने में सफल नहीं हो सका।
नगदी और सामग्री बरामद
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जुआरियो से 8,640 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपी असलम पिता अहमद अली जाति सैय्यद मुसलमान 26 वर्षीय निवासी पठान टोली जावरा, ईरफान पिता सलीम 27 वर्षीय निवासी बरगुण्डापुरा जावरा, खिजर अली पिता एहमद अली 45 वर्षीय निवासी लक्ष्मीबाई रोड जावरा, असलम खान पिता लियाकत मोहम्मद 35 वर्षीय निवासी उदासी की बाडी जावरा, शौएब पिता सलीम खान 25 वर्षीय निवासी महावीर काँलोनी जावरा, सैय्यद हैदर पिता ग्यासुद्दीन उर्फ प्यारेमीयाँ 32 साल निवासी मुगलपुरा जावरा, साजीद पिता वाजीद 36 वर्षीय निवासी नीमचौक जावरा, अबरार पिता अख्तर हुसैन 19 वर्षीय निवासी कमलीपुरा जावरा, ईमरान खान पिता मुन्ना खान 26 वर्षीय निवासी पठान टोली जावरा, आरीफ खान पिता अख्तर हुसैन 25 वर्षीय निवासी मुगलपुरा जावरा, अल्ताफ खान पिता मौहमम्मद अफाक खान पठान 32 वर्षीय निवासी बहादुरपुर रोड जावरा, शाहरुख पिता शैरअली 28 वर्षीय निवासी नीमचौक जावरा, फैजान अली पिता शहादत अली 28 वर्षीय निवासी मुगलपुरा जावरा, शाहरुख निवासी फकिर मोहल्ला जावरा को गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहाँ उनके विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।