{"vars":{"id": "115716:4925"}}

साप्ताहिक राशिफल : आज 29 जून से लेकर 5 जुलाई 2025 तक साप्ताहिक राशिफल

 

मेष :पंचम चंद्र आर्थिक तरक्की देगा। कार्य समय पर होंगे। बुधवार एवं गुरुवार को मन व्यथित हो सकता है। उदासीनता का भाव रहेगा। अकेले कहीं जाने से बचना चाहिए। शुक्रवार एवं शनिवार को समय पक्ष का रहेगा।


वृषभ :मंगलवार की दोपहर तक कार्य में दिक्कतें आ सकती हैं। हर जगह बाधा निर्मित होगी। इसके बाद आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विवादों में विजय मिलेगी। परिवार के साथ भ्रमण पर जाने का मौका प्राप्त होगा।

मिथुन :भाग्य पूर्णतः अनुकूल बना हुआ है। कार्य समय पर होंगे। किंतु बुधवार एवं गुरुवार को चिंताजनक घट सकता है। विवाद से बचें एवं शत्रुओं से सचेत भी रहें। सप्ताहांत में सहयोग प्राप्त होगा। आय में सुधार होगा।


कर्क :द्वितीय चंद्रमा से प्रसन्नता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। बुध एवं गुरुवार भी अनुकूल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी एवं बाधाएं समाप्त होंगी। शुक्र एवं शनिवार को समय पक्ष का नहीं रहेगा। संभलकर रहना होगा।


सिंह :प्रथम चंद्र राशि में रहेगा। समय उत्तम रहेगा। सप्ताह मध्य में संपत्ति से लाभहोगा, किंतु पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। सप्ताहांत में परिवार से सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या :व्यय की अधिकता से मन खित्र रहेगा। मंगलवार से स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। नई योजनाएं बन सकती हैं। ऋण संबंधी समस्या का निराकरण होगा। गुरुवार से शनिवार तक कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

तुला :आरंभ में सहयोग मिलेगा। कार्य समय पर संपन्न होंगे। मंगल से गुरुवार तक तनाव रहेगा। योजनाएं लीक हो सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को समय पक्ष का हो जाएगा। धन की प्राप्ति सुगम होगी। विरोधी शांत होंगे।


वृश्चिक :प्रारंभ में आय अच्छी बनी रहेगी। मंगलवार की दोपहर से गुरुवार की दोपहर तक समय अच्छा रहेगा। शुक्र एवं शनिवार को विशेष तौर पर संभलकर रहना होगा। स्थायी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है

धनु :नवम चंद्रमा रहेगा। भाइ‌यों का सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह मध्य में व्यस्तता अधिक रहेगी। यात्रा का योग भी बना हुआ है। शुक्र एवं शनिवार को आय की प्राप्ति होगी। वाहन सुख एवं विवादों का हल प्राप्त होगा।

मकर :अष्टम चंद्रमा रहेगा। सोमवार से कार्य में गति आएगी। मकान संबंधी नई योजना बन सकती है। मंगल की दोपहर के बाद से समय में और सुधार होगा। शनिवार को धन की कमी दूर होगी एवं सहयोग मिलेगा।

कुंभ :आरंभ अच्छा होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। मंगल से गुरुवार की दोपहर तक स्वयं के वाहन में खराबी आ सकती है। आय में कमी आएगी। शुक्रवार से कुछ राहत प्राप्त होगी। शनिवार का दिन अच्छा रहेगा।


मीन :आरंभ में छोटी सफलता मिल सकती है, किंतु भविष्य को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी। सप्ताह मध्य में यात्रा पर जाने का योग बना हुआ है। शुक्र एवं शनिवार को सतर्क रहना होगा। अनावश्यक व्यय हो सकते हैं।