Weekly rashifal: 19 मई से लेकर 25 मई 2025 का कुंभ से लेकर मीन राशिफल तक सभी साप्ताहिक राशिफल
19 may से 25 May rashifal : देश को व्यापार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी, सेंसेक्स में सतत बढ़ोतरी होने की संभावना, चांदी और सोने के भाव कम होने के पूरे आसार, जरूरी चीजों के दाम भी कम होंगे, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में छुटपुट हिंसा होने की संभावना, सीमा क्षेत्र में तनाव बना रहेगा।
19 मई से 25 मई तक मेष राशिफल: दशम चंद्र। नए कार्य आरंभ होने की योजना बनेगी। सोम एवं मंगलवार को आय में वृद्धि होगी। बुध एवं गुरुवार को व्यस्तता रहेगी। शुक्रवार को खर्च की अधिकता हो सकती है। शनिवार सबसे अच्छा दिन रहेगा।
19 मई से 25 मई तक वर्ष राशिफल : नवम चंद्रमा। आरंभ अच्छा करेंगे। सप्ताह मध्य में कई दिनों से चली आ रहीं परेशानियों का अंत होगा। सम्मान बढ़ेगा एवं कार्य सुचारू रूप से संपन्न होने लगेंगे। शनिवार को अनावश्यक तनाव हो सकता है।
19 मई से 25 मई तक मिथुन राशिफल : अष्टम चंद्र। आय में कमी आने के आसार हैं। बुधवार एवं गुरुवार को कार्य की अधिकता रहेगी। शुक्रवार भी उत्तम दिन रहेगा। छोटी यात्रा हो सकती है। शनिवार को आय वृद्धि के साथ सहयोग प्राप्त होगा।
19 मई से 25 मई तक कर्क राशिफल : सप्तम चंद्र से आरंभ धीमा होगा। सोम एवं मंगलवार को परेशानियां आ सकती हैं। बुधवार अच्छा दिन रहेगा। गुरु एवं शुक्रवार को सामाजिक सम्मान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार को कार्य की अधिकता होगी।
19 मई से 25 मई तक सिंह राशिफल :षष्ठम चंद्र की अनुकूलता बनी रहेगी। सोम एवं मंगलवार को आय की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार को कार्यस्थल पर शर्मिंदा होना पड़ सकता है। शुक्र को लाभ के मौके प्राप्त होंगे। शनिवार सबसे अच्छा दिन रहेगा।
19 मई से 25 मई तक कन्या राशिफल : मन प्रसन्न रहेगा एवं संपत्ति से लाभहोगा। सरकारी कार्यों में आने वालीं बाधाएं समाप्त होंगी। शुक्रवार की शाम से एवं शनिवार को संभलकर रहना होगा। कार्यक्षेत्र में समस्याएं आ सकती हैं एवं व्यय हो सकता है।
19 मई से 25 मई तक तुला राशिफल :चंद्र की अनुकूलता राशि पर है। सोमवार को सहयोग मिलेगा। मंगल और बुध को नए कार्यों में गति आएगी। गुरु एवं शुक्रवार को विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। शनिवार को फिर से सुधार हो जाएगा।
19 मई से 25 मई तक वृश्चिक राशिफल: स्वयं पर नियंत्रण रखने का समय है। सोमवार एवं मंगलवार को उदासी रहेगी। बुधवार को स्थिति संभलेगी एवं कई सुधार होंगे। सप्ताहांत में खुशखबरी मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी।
19 मई से 25 मई तक धनु राशिफल : रविवार को सफलता प्राप्त होगी। सोम एवं मंगलवार को भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। बुध एवं गुरुवार को कार्य में बाधा के साथ अनावश्यक परेशानी आ सकती है। शनिवार को संतान से सहयोग प्राप्त होगा।
19 मई से 25 मई तक मकर राशिफल :रविवार को सभी कार्य बनेंगे। सोम एवं मंगल को सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुध को यात्रा का योग बन सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्य करने के मौके प्राप्त होंगे। शनिवार को भाषा पर नियंत्रण रखें।
19 मई से 25 मई तक कुंभ राशिफल :द्वादश चंद्र। कार्य सामान्य बने रहेंगे। सोम एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त होगी। बुध एवं गुरुवार सबसे अच्छे दिनों में रहेंगे। शुक्र को आय में वृद्धि होगी। शनिवार को भी प्रसन्नता की प्राप्ति होगी।
19 मई से लेकर 25 मई तक मीन राशिफल : प्रारंभ अच्छा होगा। सोमवार भी अच्छे से व्यतीत होगा, किंतु मंगलवार को अनचाही जगहों पर जाना पड़ सकता है। बुधवार को परेशानी रह सकती है। उसके पश्चात गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार सुखद रहेंगे।