Today rashifal : आज इन चार राशियों पर होगी धन वर्षा, यह लोग कर सकते हैं नए रिश्ते में प्रवेश, जानिए सभी राशिफल के बारे में
मेष : शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें, तनाव बढ़ेगा। निजी काम को लेकर दौड़धूप रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। अनुभव की कमी आपके काम को प्रभावित कर सकती है।
वृष : शुभ अंक 4, शुभ रंग भूरा: विवाद की स्थिति में समझौता करना लाभदायी रहेगा। लेनदेन के मामलों में अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी संभव है। यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।
मिथुन : शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी : जो लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, उसमें कामयाबी मिलेगी। कार्यस्थल पर समझौता जरूरी है। व्यापारिक सौदे लाभदायी रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपकी कार्यशैली को प्रभावित करेगी।
कर्क : शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी : पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। दूसरों को पारिवारिक मामलों में दखल का मौका न दें, परेशानी हो सकती है। आय-व्यय में तालमेल की कमी से कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है।
सिंह : शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : खर्च की अधिकता बनी रहेगी। पारिवारिक यात्रा सुखद रहेगी। अपनी योजना को समय रहते अंजाम दें, सफलता मिलेगी। भाग्यभरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा देंगे। स्वास्थ्य में गिरावट बनी रहेगी।
कन्या : शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला : व्यापारिक सौदे हाथ आ सकते हैं। अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा। अनिर्णय की स्थिति तरक्की में बाधक हो सकती है। नए संपकों का लाभ मिलेगा। विरोधी उलझाना चाहेंगे।
तुला : शुभ अंक 1, शुभ रंग नारंगी : संतान के कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में मामले अटकने से तनाव बढ़ सकता है। आपकी लापरवाही से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। साझेदारी में लाभ की संभावना बनेगी।
वृश्चिक : शुभ अंक 8, शुभ रंग काला : भावुकता में लिए निर्णय बदलने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य एवं अध्ययन को लेकर चिंतित रहेंगे। जल्दी काम निपटाने का प्रयास करें, लाभ मिलेगा। नई योजना पर विचार कर सकते हैं।
धनु : शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा: चापलूस लोगों से दूर रहें। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना बनेगी। बुजुगों का मार्गदर्शन तरक्की में सहायक रहेगा। अधिकारियों से अपना काम निकलवाना आसान होगा। यात्रा टालें।
मकर : शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : अपने स्वार्थ में दूसरों का नुकसान कर बैठेंगे। अधिकारियों की नाराजगी महंगी पड़ सकती है। पुराने मामले उजागर होने से अपमान का भय बनेगा। अटके काम सहज ही पूरे होंगे।
कुंभ : शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद : रुचि का काम मिलने से उत्साहित रहेंगे। झूठ बोलकर खुद मुश्किल में पड़ सकते हैं। रोकटोक के चलते संतान का विरोध झेलना पड़ सकता है। कारोबार के विस्तार की संभावना बनेगी।
मीन : शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी: आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिल सकती है। मनचाहा काम मिलने से उत्साहित रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम अनुकूल आ सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।