3 December 2025 rashifal : आज इन राशि वालों को मिलेंगे शुभ समाचार, कर्क वालों का अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा
मेंष
शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा : शुभ समाचार मिलेंगे। आय में बढ़ोतरी संभव है। पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायी रहेंगे। भावुकता में लिए गए फैसले मुश्किल में डाल सकते हैं। खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है।
वृष
शुभ अंक 8 शुभ रंग काला : पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में टकराव संभव है। व्यापारिक सौदे लाभदायी हो सकते हैं। लेन-देन को लेकर कार्यस्थल पर संदेह की स्थिति बनी रहेगी।
मिथुन
शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : अटके काम सहज ही पूरे होंगे। बातचीत से बड़ी समस्या दूर हो सकती है। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापारिक योजना में निवेश के अवसर मिलेंगे।
कर्क
शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानी : प्रॉप्टर्टी में निवेश के अच्छे परिणाम मिलेंगे। भाग्योदय के अक्सर मिलेंगे। अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा। विरोधियों को पक्ष में करने में सफल रहेंगे। झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं।
सिंह
शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : रुचि का काम मिलने से मन उत्साहित रहेगा। नए संपकों का लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव एवं आलस्य बना रहेगा। कारोबारी सौदे मिलने से भारी लाभ की संभावना बनेगी। शांत रहें।
कन्या
शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। वैचारिक गतिरोध दूर होने से काम में मजा आएगा। अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा दे सकता है। तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी संभव है।
तुला
शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : खुद को बेहतर दिखाने के चक्कर में अपनों को नाराज कर बैठेंगे। कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत होगा। नए सौदे हाथ आने से अच्छा लाभमिलेगा। बातचीत में नरमी बरतें, संबंध सुधरेंगे।
वृश्चिक
शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : विरोधियों को
अपनी बात समझाने में कामयाब रहेंगे। मन में अनहोनी की संभावना बनी रहेगी। आकस्मिक समस्याएं हैरान कर सकती हैं। परिणय चर्चाओं में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। धैर्य रखें।
धनु
शुभ अंक 1, शुभ रंग काला : भय की
स्थिति से छुटकारा मिलेगा। गैर जरूरी कामों में धन खर्च संभव है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। राह की मुश्किलें मित्रों के सहयोग से दूर होंगी। अटका धन मिलेगा।
मकर
शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। नए सौदों की शुरुआत में परेशानी संभव है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बना रहेगा। अपनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है।
कुंभ
शुभ अंक 9, शुभ रंग भूरा : समय पर सहयोग नहीं मिलने से काम बीच में छोड़ सकते हैं। आय में बढ़ोतरी की संभावना बनेगी। सामूहिक कार्यों में बुजुर्गों की सलाह लाभदायी रहेगी। अपनों का साथ हिम्मत देगा।
मीन
शुभ अंक 3, शुभ रंग स्लेटी : युवाओं को नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। दांपत्य संबंधों में खींचतान बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर अधिकार मिलने से सम्मान व वर्चस्व बढ़ेगा। राह की उलझनें दूर होंगी।