{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Aaj 20 October 2025 rashifal : आज दीपावली के दिन इन पांच राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज के सभी राशिफल

 

आज का पंचांग

तिथि संवत् • कार्तिक कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी अपराह्न 15.44 तक। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी सन् 1447 रवि दक्षिणायन शरद ऋतु।

सूर्योदयकालीन ग्रह विचार

सूर्य-तुला, चन्द्र-कन्या, मंगल-तुला, बुध-तुला, गुरु-कर्क, शुक्र-कन्या, शनि-मीन, राहू-कुम्भ, केतु-सिंह, प्लूटो-मकर, नेपच्यून-मीन, यूरेनस-वृषभ ।

सूर्योदयकालीन नक्षत्र

हस्त नक्षत्र रात्रि 20.16 तक पश्चात चित्रा नक्षत्र, वैधृति योग तथा शकुनि करण।

दिशाशूल : पूर्व दिशा

यदि जरूरी हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें।

आराधना ॐ महालक्ष्म्यै नमः

राहुकाल • 07.52 से 09.18 तक

खरीदारी शुभ समय - 09.18 से 10.45 तक

राशिफल

मेष : शुभ अंक-1, शुभ रंग- स्लेटी । पारिवारिक समस्या में सुधार के योग। पति-पत्नी के मध्य किसी बात को लेकर अनबन। समय पर कार्य करने का प्रयास करें।

वृषभः शुभ अंक-9, रंग-सुनहरा। समय पर अपनों का साथ प्राप्त होने से प्रसन्नता। कर्ज को लेकर समस्या समाप्त हो सकती है। नए लोगों पर आंखें मूंदकर विश्वास न करें।

मिथुन : शुभ अंक-5, शुभ रंग- बादामी। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग। समय पर कार्य पूरा होने से प्रसन्नता। अचानक व्यस्तता बढ़ सकती है।

कर्क : शुभ अंक:-8, शुभ रंग- ग्रे। अपनों से मेलजोल बढ़ सकता है। शारीरिक समस्या में सुधार के योग बन सकते हैं। क्रोध, तनाव की अधिकता बढ़ सकती है।

सिंह : शुभ अंक-6, शुभ रंग- पीला। मन के कार्य पूरे होने से प्रसन्नता। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करें। बेरोजगार को रोजगार के अवसर बन सकते हैं।

कन्या : शुभ अंक-4, शुभ रंग- लाल । अवसरों को पहचानें। स्वास्थ्य में सुधार के योग बन सकते हैं। अपनों से किसी बात को लेकर अनबन बढ़ सकती है।

तुला : शुभ अंक-7, शुभ रंग- जामुनी। बिना बात के मन में तनाव। समस्या के चलते अपनों से विवाद बढ़ सकता है। मन के कार्य पूरे होने से प्रसन्नता बढ़ सकती है।

वृश्चिक : शुभ अंक-2, शुभ रंग- केसरिया । भाग्योदय के अवसर बन सकते हैं। समय के साथ कार्यों में परिवर्तन करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। बहकावे में आकर कार्य न करें।

धनुः शुभ अंक-4, रंग- हरा। नए लोगों पर आंखें मूंदकर विश्वास न करें। सही-गलत को लेकर मन में दुविधा। कर्ज परेशानी का कारण बन सकता है।

मकर : शुभ अंक-3, शुभ रंगः- आसमानी। रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। बदले की भावना से कोई भी कार्य न करें। शत्रु पक्ष आपको परेशान कर सकता है।

कुंभ: शुभ अंक-8, शुभ रंग- सफेद । पति-पत्नी के मध्य किसी बात को लेकर अनबन । समस्या से डरें नहीं। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करें।

मीनः शुभ अंक- 4, शुभरंग-नीला। आपसी में पैसों को लेकर विवाद बढ़ सकता है। रोजगार में उन्नति प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर बन सकते हैं।