{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Aaj 8 October rashifal :  आज का दिन आपका स्वागत कर रहा है एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ, पढ़ें आज के सभी राशिफल

 

आज का पंचांग

तिथि संवत् कार्तिक कृष्ण पक्ष, द्वितीया रात्रि 2.22 तक। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी सन् 1447 रवि दक्षिणायन शरद ऋतु।

सूर्योदयकालीन ग्रह विचार

सूर्य-कन्या, चन्द्र-मेष, मंगल-तुला, बुध-तुला, गुरु-मिथुन, शुक्र-सिंह, शनि-मीन, राहु-कुम्भ, केतु-सिंह, प्लूटो-मकर,

नेपच्यून-मीन, यूरेनस-वृषभ। सूर्योदयकालीन नक्षत्र

अश्विनी नक्षत्र रात्रि 22.45 तक पश्चात भरणी नक्षत्र, हर्षण योग तथा तैतिल करण।

दिशाशूल : उत्तर दिशा

यदि जरूरी हो तो तिल खाकर यात्रा प्रारंभ करें।

आराधना ॐ चन्द्रिकायै नमः

राहुकाल • 12.14 से 13.42 तक

खरीदारी शुभ समय • 10.45 से 12.14 तक


आज 8 अक्टूबर का राशिफल

मेष: शुभ अंक-2, शुभ रंग- से। अनुभव के आधार पर निर्णय लें। अपनों से मेलजोल बढ़ सकता है। सुनी सुनाई बात पर विश्वास न करें। रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें।

वृषम : शुभ अंक-5, रंग-ऑरेंज । आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं। समस्या के चलते मन में तनाव बढ़ सकता है। रुके कार्यों को लेकर मन में तनाव।

मिथुन : शुभ अंक -7, शुभ रंग- स्लेटी। अनुभव के आधार पर निर्णय लेने का प्रयास करें। अपनों से मेलजोल बढ़ सकता है। आपसी में पैसों को लेकर विवाद गहरा सकता है।

कर्क: शुभअंक:-6, शुभरंग-काला। अनुभव के आधार पर निर्णय लेने का प्रयास करें। शत्रु पक्ष आपको परेशान कर सकता है। भ्रमण, मनोरंजन के अवसर। जरूरत से अधिक खर्च न करें।

सिंह: शुभ अंक-3, शुभरंग-बैंगनी। व्यक्तिगत समस्या के चलते

मन में तनाव बढ़ सकता है। लाभ के अवसर। पति-पत्नी के मध्य किसी बात को लेकर अनबन। समय पर कार्य करें।

कन्या : शुभ अंक-4, शुभ रंग- सुनहरा । रुके कार्यों को लेकर

मन में चिंता रह सकती है। बहकावे में आकर कोई भी निर्णय न लें। जरूरत से अधिक खर्च न करें।

तुला : शुभ अंक-5, शुभ रंग-पीला। बदले की भावना में कोई भी निर्णय न लें। संयमित दिनचर्या को अपनाने का प्रयास करें। क्रोध, तनाव की अधिकता बढ़ सकती है।

वृश्चिक : शुभ अंक-1, शुभरंग- बादामी। भाग्योदय के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पुराने रुके कार्यों को लेकर मन में चिंता बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं।

धनु : शुभ अंक-2, रंग- सफेद । लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बिना बात के मन में तनाव बढ़ सकता है। अपनों से किसी बात को लेकर अनबन ।

मकर : शुभ अंक-8, शुभ रंगः- पीला। बदले की भावना से कोई भी कार्य न करें। शुरुआती समस्या के चलते मन में तनाव। रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें।

कुंभ : शुभ अंक-9, शुभ रंग- लाल । भाग्योदय के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नए लोगों पर आंखें मूंदकर विश्वास न करें। अपनों से मेलजोल बढ़ सकता है।

मीन : शुभ अंक- 4, शुभ रंग-ऑरेंज । जवाबदारी बढ़ सकती है। समय पर निर्णय लेने का प्रयास करें। मन में किसी बात को लेकर चिंता। आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव।