{"vars":{"id": "115716:4925"}}

आज मेष से लेकर मीन राशिफल तक ऐसा रहेगा गुरुवार 26 जून का दिन, पढ़ें सभी राशिफल

 

मेष : पूर्व नियोजित कार्य में सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में दबदबा बना रहेगा।परिवार की जरूरतें पूरी करने में खर्च संभव है। बाहरी दबाव के चलते आपको समझौता करना पड़ सकता है। कारोबार के विस्तार की संभावना है। समय के साथ स्वयं को बदलें।

वृष : मानसिक तनाव बना रहेगा। आलस्य कार्य पूर्ति में बाधक रहेगा। व्यावसायिक लाभ कम होगा।अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिल सकता है। नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक हो सकते हैं। बिना सोचे-समझे दूसरों के प्रति राय कायम करने से बचें।

मिथुन : मानसिक सुख शांति में वृद्धि होगी। नौकरी में नूतन पदभार संभव है। व्यवसाय में विस्तार और उत्तम लाभ होगा।नई योजना शुरू करने का अनुकूल समय है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के सार्थक परिणाम मिलेंगे। विवादास्पद मामलों में व्यावहारिक फैसला लेने की जरूरत है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क : दिनमान प्रतिकूल रहेगा। प्रयासों में निराशा होगी। नौकरी में कुछ प्रेशानी रहेगी। अचानक व्यय होगा।आफ्को परिश्रम का भरपूर लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव से अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत में सुधार से राहत मिलेगी। भावुकता में लिए फैसले मुसीबत बन सकते हैं। शांत रहें।


सिंह : किसी राजनेता से भेंट संभव है। मनोकामना पूर्ति की खुशी होगी। व्यवसाय में लाभबढ़ सकता है।नए गठजोड़ के साथ कारोबार का विस्तार करना होगा। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अच्छा समय है। संदेहास्पद मामलों में विवेक से काम लें। राजकीय मामले पक्ष में सुलझेंगे

कन्या : शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति हो सकती है। जमीन जायदाद में वृद्धि संभव है।सामाजिक जीवन में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम की उम्मीद है।

तुला : कार्य विशेष की चिंता रहेगी। नौकरी में मान-सम्मान बना रहेगा। व्यावसयिक धन लाभ से संतुष्ट रहेंगे।जल्दबाजी की तो नुकसान संभव है। कड़े परिश्रम व संघर्ष के साथ सफलता मिलेगी। अचानक हुई मुलाकात मजबूत रिश्ते में बदल सकती है। कार्यस्थल पर अपमान का भय बना रहेगा।

वृश्चिक : नौक्री में तबादले की आशंका रहेगी। प्रयासों में अल्प सफलता मिलेगी। व्यवसाय में सावधानी बरतें।राजनीति से जुड़े लोग जोड़तोड़ की कोशिश करेंगे। अटका धन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जिद में आकर गलत फैसला कर बैठेंगे। सेहत बिगड़ने से काम में देरी होगी।


धनु : नए कार्य का प्रस्ताव आ सकता है। सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा। घर में आनंद बना रहेगा।कार्यस्थल की व्यवस्था में आमूलचूल बदलाव करना चाहेंगे। अपने और पराये में भेद करने में विफल रहेंगे। विरोधी नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

मकर : नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा।युवाओं को अच्छे संस्थान में प्रवेश मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों से निजी काम निकलवाने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक उलझनें कम होने से राहत महसूस करेंगे। धैर्य बनाए रखें।

कुंभ : योजना में सफलता सैदिग्ध रहेगी। कानूनी मामलों में विजय मिलेगी। नौकरी में सम्मान बना रहेगा।दूसरों की मदद से आप बड़ी मुश्किल से उबर सकते हैं। आपको सम्मान व पुरस्कार मिल सकता है। आकस्मिक घटनाएं आपको हैरान कर सकती हैं। अपनों का साथ हिम्मत देगा। शांत रहें।

मीन : दिनचर्या बाधित रहेगी। सरकारी क्षेत्र में परेशानी होगी। व्यवसाय में लाभ कम होगा। यात्रा कष्टकारी रहेगी।सामूहिक कामों में
दूसरों की सलाह मानने में भलाई है। वैभव विलासिता के सामान पर खर्च संभव है। कारोबारी मंदी आपको शुरुआत में झटका दे सकती है। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।