{"vars":{"id": "115716:4925"}}

26 November 2025 rashifal : आज इन राशि वालों के विवादास्पद मामले सुलझेंगे, मकर वालों को मिलेगा संपर्क का लाभ

 

मेष

शुभ अंक 7, शुभ रंग पीला : कामकाज को लेकर दौड़धूप रहेगी। विद्यार्थी उच्च अध्ययन में बेहतर परिणाम से उत्साही रहेंगे। विरोधी पराजित महसूस करेंगे। यात्रा लाभदायी हो सकती है। निजी कार्यक्रमों में व्यस्तता बढ़ेगी।

वृष

शुभ अंक 5, शुभ रंग गुलाबी : दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। सामूहिक कामों में सबकी सहमति से आगे बढ़ाना लाभदायी रहेगा। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन

शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : आकस्मिक लाभ की संभावना है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। संतान के भाग्योदय से खुशी होगी। नई कारोबारी योजना में पूंजी निवेश संभव है। यात्रा टालना बेहतर है।

कर्क

शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद : मित्रों से किया वादा निभाना मुश्किल होगा। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा संभव है। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। भूमि-भवन खरीदने का मन बनेगा।

सिंह

शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी : साझेदारी में नुकसान संभव है। अधिकारियों से निजी काम निकलवा सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। अटका धन मिलने के आसार हैं। पुराना विवाद सुलझने से राहत मिलेगी।

कन्या

शुभ अंक 8, शुभ रंग लाल : नए सौदों में लाभ की संभावना है। अनुभवी लोगों का साथ कॅरियर को नई दिशा देगा। अपनों के व्यवहार से किाता होगी। अधीनस्थों के व्यवहार से परेशान रहेंगे। जोखिम के काम में रुचि बढ़ेगी।


तुला

शुभ अंक 1, शुभ रंग नारंगी : जानबूझकर लोग नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। लेनदेन के मामलों में आरोप लग सकते हैं। बुजुगों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। धैर्य रखें।

वृश्चिक

शुभ अंक 9, शुभ रंग काला : जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। परिवार का साथ तरक्की में सहायक रहेगा। साख बढ़ेगी।

धनु

शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : विवादास्पद मसले सुलझने से राहत मिलेगी। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। तय कार्यक्रमों में बदलाव से समस्या हो सकती है। आय-व्यय में तालमेल रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर

शुभ अंक 1, शुभ रंग भूरा प्रियजन का साथ तरक्की में सहायक रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अपनी योजनाओं को पूरा होने से पहले जाहिर करना नुकसानदायक हो सकता है। पुराने संपकों का लाभ मिलेगा।

कुंभ

शुभ अंक 5, शुभ रंग आसमानी : कड़ी मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है। परिवार में अशांति रहने से मन उदास रहेगा। व्यापारिक सौदेबाजी लाभदायी हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने से खुशी मिलेगी।

मीन

शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : कार्यस्थल की समस्याओं का समाधान संभव है। नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह से जांच लें, धोखा हो सकता है। भावनात्मक संबंधों में गतिरोध बढ़ेगा। यात्रा लाभदायी हो सकती है।