{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Aaj 5 August Rashifal : आज इन चार राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें आज का मैष से लेकर मीन तक राशिफल

Today 5 August Rashifal: Today these four zodiac signs will get good news, read today's horoscope from Aries to Pisces
 

मेषः शुभ अंक-2, शुभ रंग- सफेद । व्यापारिक सौदों में लाभके योग बन सकते हैं। समय पर निर्णय लेने का प्रयास करें। मान-सम्मान के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।चली आ रही समस्या से मुक्ति मिलेगी। नए कार्य में पूँजी निवेश हो सकता है। नौकरी में तवादला संभव है

वृषम : शुभ अंक-3, रंग-गुलाबी । भावनाओं में बहकर कार्य न करें। शत्रु पक्ष आपको परेशान कर सकता है। भ्रमण, मनोरंजन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।मकान के नवीनीकरण का विचार वनेगा। नौकरी में नूतन पद भार संभव है। व्यवसाय में धन लाभ होगा।

मिथुनः शुभ अंक-4, शुभ रंग-ऑरेंज। बदलाव को लेकर मन में चिंता। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं। समय पर कार्य करने का प्रयास करें।व्यक्तिगत संबंध सहायक रहेंगे। अटके कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रतिष्ठा वनी रहेगी।

कर्क : शुभ अंक-5, शुभ रंग-नीला। बेरोजगार को रोजगार के अवसर बन सकते हैं। मान-सम्मान के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपनों से किसी बात को लेकर अनबन ।पूर्वनियोजित कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में सहयोगियों से निराशा होगी। संपत्ति संबंधी कार्य से बचें।

सिंह : शुभ अंक-1, शुभ रंग-काला। समय पर कार्य करने का प्रयास करें। भाग्योदय के अवसर बन सकते हैं। क्रोध, तनाव की अधिकता रहेगी।सकारात्मक सोच
वनाए रखें। योजना में आंशिक सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यभार वढ़ सकता है।

कन्या : शुभ अंक-8, शुभ रंग-हरा। समस्या से डरें नहीं। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करें। जरूरत से अधिक खर्च न करें। मन के कार्य पूरे हो सकते हैं।संवेदनशीलता पर
नियंत्रण रखें। योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में लापरवाही से वचें।

तुला : शुभ अंक-2, शुभ रंग-आसमानी। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग। जरूरत के समय अपनों का साथ न मिलने से तनाव। कार्यस्थल पर कुछ नया करने का उत्साह रहेगा।आत्मवल वनाए रखें। नौकरी में नई जिम्मेदारी आ सकती है। भू-संपत्ति का सौदा पट सकता है।

वृश्चिक : शुभ अंक-5, शुभ रंग- बैंगनी। पुराने मित्रों से मेलजोल। अनुभव के आधार पर निर्णय लेने का प्रयास करें। बदलाव को लेकर मन में चिंता बढ़ सकती है।दिनमान अनुकूल रहेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत मिलेंगे। अटका कार्य वनेगा। व्यापार में लाभ होगा।

धनुः शुभ अंक-1, रंग-फिरोजी। आपसी में पैसों का व्यवहार विवाद करवा सकता है। समस्या से डरें नहीं। स्थिति का डटकर मुकाबला करें।मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विकास मार्ग प्रशस्त रहेगा। नौकरी में सम्मान वना रहेगा।

मकर : शुभ अंक-7, शुभ रंग:- सुनहरा । अपनों के साथ लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। भावनाओं में बहकर कार्य न करें। समस्या के चलते मन में तनाव।परिश्रम के चलते
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए कार्य का प्रस्ताव आ सकता है। नौकरी में वर्चस्व वना रहेगा।

कुंभ: शुभ अंक- 9, शुभ रंग-लाल। लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। समय पर निर्णय लेने का प्रयास करें। मन में किसी बात को लेकर उत्साह रहेगा।नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वविवेक से समस्या का निदान होगा। व्यवसाय में लाभ होगा।

मीन : शुभ अंक- 6, शुभ रंग- स्लेटी । पुराने रुके कायों को प्राथमिकता दें। भ्रमण, मनोरंजन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सही-गलत को लेकर दुविधा बढ़ सकती है।लोकप्रियता वनी रहेगी। किसी सामाजिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सुखद रहेगी।