9 April 2026 rashifal : मेष वालों की समस्या का समाधान होगा, मकर वाले धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे
मेष
शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। विरोधी परास्त होंगे। कार्यस्थल पर चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। पारिवारिक जरूरतें पूरी करने के लिए कर्ज ले सकते हैं। समस्या का समाधान संभव है।
वृष
शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल : सफलता के
लिए कार्ययोजना में फेरबदल करना पड़ सकता है। कार्यस्थल की व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। साझेदारी लाभदायक रहेगी। कारोबारी यात्रा संभव है।
मिथुन
शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : अनजान
लोगों पर भरोसा नुकसानदायक रहेगा। नौकरी में तरक्की की संभावना है। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। पुराने विवाद उभर सकते हैं।
कर्क
शुभ अंक 5, शुभ रंग फिरोजी : जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेना नुकसानदायक रहेगा। लंबे समय से चल रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। वैचारिक तालमेल की कमी से संबंध बिगड़ सकते हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
सिंह
शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : अनुकूल व्यापारिक माहौल से काम में गति आएगी। मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है। युवाओं को कॅरियर में अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आय में वृद्धि संभव है। यात्रा टालें।
कन्या
शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगीः व्यावहारिक निर्णय लेने की कोशिश करें, सफलता मिलेगी। संपर्क का लाभ मिलेगा। झगड़े-झंझट के चलते मन अशांत रहेगा। जोड़-तोड़ कर निजी काम करवा लेंगे। जिद में आकर नुकसान कर बैठेंगे।
तुला
शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : अधिकारियों का साथ मिलेगा। अध्ययन के लिए इच्छित संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। सफलता के लिए कार्यशैली में बदलाव करना पड़ेगा।
वृश्चिक
शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : अधिकारियों से मिलकर निजी काम करवा लेंगे। नई योजनाओं के लिए आवश्यक धन की व्यवस्था हो सकती है। करीबी लोग आपके साथ धोखा कर सकते हैं। सुख-सुविधा पर खर्च करेंगे।
धनु
शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा : जानबूझकर
की गई गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। कारोबारी सौदे लाभदायक हो सकते हैं। बिखरे काम समेटने में सफलता मिल सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
मकर
शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : झूठ बोलकर
काम निकलवाने की कोशिश करेंगे। चल रही योजनाओं को बीच में रोकना पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। कार्यस्थल पर टकराव दूर होगा।
कुंभ
शुभ अंक 5, शुभ रंग काला : लेनदेन के मामले सुलझने के आसार हैं। विरोधी उलझाने की कोशिश करेंगे। युवाओं को काम की तलाश में भटकना पड़ सकता है। आलोचना से बचें, संबंध बिगड़ सकते हैं। कानूनी मामले सुलझेंगे।
मीन
शुभ अंक 1, शुभ रंग भूरा : विरोधियों के
कारण काम में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ के कामों में समय एवं धन बर्बाद होगा। दुविधा की स्थिति में फैसला लेना मुश्किल रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा में नए सौदे हो सकते हैं।