Aaj 15 January 2026 rashifal : कन्या वालों से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, धनु वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी
मैष
शुभ अंक 1, शुभ रंग आसमानी : काम में देरी से नुकसान संभव है। विवाद के चलते मन परेशान रहेगा। सहूलियत के हिसाब से कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिलने के आसार हैं।
वृष
शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी : सुख-सुविधा पर भारी खर्च की संभावना है। अनुभवी लोगों का साथ काम को नई दिशा देगा। राजकीय मामले सुलझने के आसार हैं। परिणय चर्चाओं में सफलता मिल सकती है।
मिथुन
शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी : अटके काम परिवार के सहयोग से पूरे होंगे। व्यापारिक मामलों में नए समझौते करने से हिचकेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। जिद्दी रवैया कार्यक्षेत्र में नुकसानदायक हो सकता है।
कर्क
शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा : नए काम की शुरुआत संभव है। दूसरों के काम में दखल से टकराव बढ़ सकता है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद सुलझेगा। पारिवारिक जरूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था करनी होगी।
सिंह
शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा : मनचाही सफलता मिलने के आसार हैं। निजी कार्यों के लिए दौड़धूप करनी पड़ सकती है। साझेदारी टूटने से नुकसान की आशंका है। बुजुगों के स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिल सकती है।
कन्या
शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी मानसिक तनाव रहेगा। संतान के कॅरियर व पढ़ाई संबंधी चिंता दूर हो सकती है। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा।
तुला
शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी बिखरे काम समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा। लेनदेन के मामले सुलझने से राहत मिलेगी।। कार्यस्थल पर चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। धार्मिक आयोजन खर्चीले हो सकते हैं।
वृश्चिक
शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी : विरोधी आपकी सफलता से ईर्ष्या करेंगे। सही वक्त पर सहयोग नहीं मिलने से नुकसान हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक आयोजन प्रसनतादायक रहेंगे।
धनु
शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला : अचानक अप्रिय समाचार मिलने से मन परेशान होगा। दिखावे के चक्कर में कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता के आसार हैं। मांगलिक खर्च की रूपरेखा बन सकती है।
मकर
शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला: सहकर्मी
झूठ बोलकर धोखा दे सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलने से राह की मुश्किलें दूर होंगी। निजी मामलों को लेकर दौड़धूप करनी पड़ सकती है। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें।
कुंभ
शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : कारोवारी सौदे लाभदायक हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता से युवाओं में उत्साह बना रहेगा। अपनों के सहयोग से अटका धन मिल सकता है। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे।
मीन
शुभ अंक 8, शुभ रंग लाल : दोस्तों का सहयोग उलझनों को सुलझाने में मददगार रहेगा। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। दुविधा दूर होने से तरक्की के अवसर मिलेंगे। यात्रा में परेशानी संभव है। नए संपर्क बनेंगे।