{"vars":{"id": "115716:4925"}}

12 January 2026 rashifal : वृश्चिक वालों को अटका धन मिलेगा, कुंभ वालों की समस्या का समाधान होगा

 

मेष

शुभ अंक 3, शुभ रंग नीलाः कार्यस्थल पर

नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वैचारिक गतिरोध के चलते काम में परेशानी हो सकती है। नए काम की शुरुआत में अड़चनें आ सकती हैं। विद्यार्थी अध्ययन को लेकर उत्साहित रहेंगे।

वृष

शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : नए संपकों का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल की व्यवस्था बदलने से तनाव संभव है। सामूहिक कार्यों में सबका सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। राजकीय मामले सुलझेंगे।

मिथुन

शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : विवाद के चलते मन अशांत रहेगा। लोग दबाव बनाकर काम निकलवाने का प्रयास करेंगे। अधिकारों को लेकर आवाज उठानी पड़ सकती है। नए सौदे हाथ आने से अच्छा लाभ मिल सकता है।

कर्क

शुभ अंक 5, शुभ रंग फिरोजी : मजबूती के साथ अपनी बात रखें, सफलता मिलेगी। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। भाग्य का साथ रहेगा। नए संपर्क बनेंगे।

सिंह

शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा : लेनदेन के मामले परेशान करेंगे। कॅरियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अधीनस्थों के व्यवहार से खिन्नता होगी। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी।

कन्या

शुभ अंक १, शुभ रंग नीला : मामूली बातों पर गुस्से से मन अशांत होगा। कारोबारी लेनदेन में सावधानी बरतें, नुकसान से बच सकते हैं। कार्यस्थल पर टकराव कम होने से राहत मिलेगी। अध्ययन में सफलता संभव है।

तुला

शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद : प्रियजन

आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं। अनहोनी का भय बना रहेगा। अपनी बात मनवाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। व्यापारिक सौदे हाथ से निकलने से निराशा हो सकती है। धैर्य रखें।

वृश्चिक

शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : छोटी सी भूल

विवाद का कारण बन सकती है। मित्रों से कहासुनी मन को दुखी कर सकती है। कामकाज की अधिकता के चलते तनाव होगा। अटका धन मिल सकता है। पुराने मित्र मिलेंगे।

धनु

शुभ अंक 3, शुभ रंग काला : सुख

सुविधा पर खर्च की संभावना है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ सकता है। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं। कानूनी मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

मकर

शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी : व्यर्थ की बातों में समय एवं धन बर्बाद होगा। निजी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। विवादित मामले वक्त रहते सुलझा लें, लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कुंभ

शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी : : नया काम शुरू करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्रगति में सहायक हो सकता है। पारिवारिक समस्या के समाधान के आसार हैं। शांत रहें।

मीन

शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल : विद्यार्थी मिल रहे अक्सरों का लाभ लेने में नाकाम रहेंगे। परिणय चचाओं में सफलता के आसार हैं। अधिकारी आपकी मनमानी से परेशान हो सकते हैं। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।