{"vars":{"id": "115716:4925"}}

4 April 2026 rashifal : वृष वालों के निजी मामले सुलझेंगे, धनु वालों को तीर्थाटन के अवसर मिलेंगे

 

मेष

शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला : जरूरी काम के लिए आवश्यक सहयोग मिलेगा। कारोबार का विस्तार संभव है। कार्यक्षेत्र में खास पहचान बनाने में सफल रहेंगे। साझेदारी छोड़ना बेहतर है। लेनदेन के मामलों में आरोप लग सकता है।

वृष

शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला : व्यापारिक विस्तार संभव है। व्यस्तता के चलते परिवार की अनदेखी कर बैठेंगे। युवाओं को कॅरियर में अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। निजी मामले सुलझेंगे। अनावश्यक बातों को लेकर मन अशांत रहेगा।

मिथुन

शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : मन प्रसत्र रहेगा और भ्रान्ति दूर होगी। पा पारिवा पारिवारिक मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। नौकरी तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। अपनी योजना को उजागर करना नुकसानदायक रहेगा।


कर्क

शुभ अंक 5, शुभ रंग जामुनी : आज का दिन उलझनों भरा रहेगा। प्रियजन के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे। नया काम शुरू करने से पूर्व अच्छी तरह विचार कर लें, बाद में दिक्कत हो सकती है। मित्रों का सहयोग राहत देगा।

सिंह

शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी: अटका धन मिलने के आसार हैं। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। युवाओं को कॅरियर संबंधी चिंता बनी रहेगी। बाहरी दबाव के चलते काम में मुश्किल हो सकती है। भाग्योदय संभव है।

कन्या

शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी महत्वपूर्ण काम पहले करें, बाद में परेशानी हो सकती है। अधिकारियों से मेलजोल का लाभ मिलेगा। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। विवादास्पद मामले सुलझेंगे।

तुला

शुभ अंक 8, शुभ रंग सफेद धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी को लेकर चल रहा गतिरोध दूर होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सफर में सावधानी बरतें।

वृश्चिक

शुभ अंक 2 शुभ रंग नीला : आज के

बजाय कल दिन ठीक है। जरूरी काम के लिए अच्छे समय का इंतजार करें। साझेदारी टूटने से मन परेशान रहेगा। नए सौदे हाथ आने से लाभ संभव है। अदालती मामले सुलझेंगे।

धनु

शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा : पूजापाठ अथवा तीर्थाटन के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में टकराव दूर होने से राहत महसूस करेंगे। वैभव के सामान पर खर्च संभव है। लगातार सफलता से आप उत्साहित रहेंगे।


मकर

शुभ अंक 7 शुभ रंग लाल : कार्यस्थल पर बेहतर तालमेल से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। नए काम की शुरुआत में सफलता के साथ आय भी बढ़ेगी। पारिवारिक यात्रा संभव है। विरोधी पराजित महसूस करेंगे।

कुंभ

शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी : प्रतियोगी परीक्ष में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान व वर्चस्व हासिल कर सकते हैं। व्यक्तिगत संपकों का लाभ कारोबार के विस्तार में मिल सकता है। आस्था बढ़ेगी।

मीन

शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : मेहमानों की आवाजाही से निर्धारित कार्यक्रमों में बदलाव संभव है। विरोधियों से निपटने के लिए पूरी शक्ति झोंकनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अटका धन मिलेगा।