6 March 2026 rashifal : मेष वालों को नई तकनीक सफलता दिलाएगी, मकर वाले लक्ष्य प्राप्त करेंगे
मेष
शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल : नई तकनीक का उपयोग कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता दिला सकता है। आप बच्चों की पढ़ाई व कॅरियर को लेकर चितिंत रहेंगे। कठिन समय में धैर्य रखें, कोई न कोई राह अवश्य निकल आएगी।
वृष शुभ अंक 3, शुभ रंग गुलाबी : आय में बढ़ोतरी के लिए नए सौदे हाथ में लेने पड़ेंगे। समाजसेवा से मन प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यस्तता के कारण रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं।
मिथुन
शुभ अंक 9, शुभ रंग फिरोजी : किसी बात से मानसिक परेशानी हो सकती है। योजना के लिए संसाधन जुटाने के प्रयास करेंगे। आर्थिक लापरवाही से आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें।
कर्क
शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : काम बांटने से आपका बोझ कम होगा। भय को दूर कर महत्वपूर्ण फैसले लेने की कोशिश करें, अच्छा लाभ संभव है। बढ़ते खचों को नियंत्रित करने के चक्कर में मित्रों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।
सिंह
शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : बच्चों की पढ़ाई व प्रवेश संबंधी समस्या का समाधान हो सकता है। लंबे समय से प्रतीक्षित सफलता मिल सकती है। अल्पकालिक सुख के लिए बड़ा समझौता करना पड़ सकता है। शांत रहें।
कन्या
शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी: आप साहस के साथ हर मुश्किल का सामना करेंगे। विद्यार्थी कॅरियर को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। घरेलू तनाव कम होने से रिश्ते मधुर होंगे। नई परियोजनाएं अच्छा लाभ दिला सकती हैं।
तुला
शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला : काम को वक्त पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। उपेक्षित लोग आपके लिए पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकते हैं। पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायी रहेंगे। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : विरोधियों की चालों का माकूल जवाब देने में सफल रहेंगे। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। नए कारोबारी प्रस्ताव स्वीकारना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थी परिश्रम से परीक्षा में सफलता पा सकते हैं।
धनु
शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटीः व्यावसायिक सौदे हाथ में आ सकते हैं। कार्यस्थल पर सुविधाओं को लेकर परेशान रहेंगे। भावनात्मक रिश्ते आपको बंधन महसूस होने लगेंगे। कार्यालय की गुटबाजी हैरान कर सकती है।
मकर
शुभ अंक 8, शुभ रंग भूरा : अपनी रुचि का काम मिलने से आप उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। आप दिन-रात मेहनत करेंगे और जल्द ही अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
कुंभ
शुभ अंक 5, शुभ रंग भूराः धन की सुविधा मिलने से रुके हुए काम फिर से शुरू होंगे। आप किसी भी चुनौती का सामना करने में सफल रहेंगे। अधिकारी आपकी कार्ययोजना से प्रसन्न होंगे। अटका धन वसूलने का प्रयास करेंगे।
मीन
शुभ अंक 1, शुभ रंग काला : कार्यक्षेत्र में आप को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में बड़ों की सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। मित्रों के सहयोग से उलझे मामले सुलझेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।