{"vars":{"id": "115716:4925"}}

27 March 2026 : सिंह वालों को कॅरियर में अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे, धनु वालों की आय बढ़ेगी

 

मेष

शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : व्यापारिक सौदों में सावधानी बरतें, नुकसान संभव है। गुस्से में कही बात से संबंध बिगड़ सकते हैं। पुराने कर्ज परेशान करेंगे। बाहरी दबाव के चलते काम में परेशानी हो सकती है। धैर्य रखें।

वृष

शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा : अधिकारियों से काम करवाने में आसानी होगी। आकस्मिक समस्या के चलते निर्धारित कार्यक्रम बदलने पड़ेंगे। समय पर सहयोग नहीं मिलने से काम अटक सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी।

मिथुन

शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला : नौकरी में तरक्की की संभावना बनेगी। दूसरों की बातों में आकर अपनों को विरोधी बना लेंगे। उच्च अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। अटके मामले परिवार के सहयोग से सुलझ सकते हैं।

कर्क

शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला : भाग्योदय की संभावना है। पारिवारिक मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। सोच-विचार कर पूंजी निवेश करें। जोखिम के कामों से दूर रहें। मित्र मिलेंगे।

सिंह

शुभ अंक 1, शुभ रंग काला : धार्मिक यात्रा हो सकती है। व्यापारिक कार्यों में बड़े लाभ की संभावना बनेगी। कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। निजी संपकों का लाभ मिलेगा। विरोधियों के कारण परेशानी हो सकती है।

कन्या शुभ अंक 7, शुभ रंग गुलाबी : भावनात्मक संबंधों में टकराव बढ़ेगा। प्रशासनिक कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी। दुविधा की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है। व्यापारिक साझेदारी में लाभ की संभावना बनेगी। यात्रा संभव है।

तुला

शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : विरोधी उलझाने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक मित्रों से मुलाकात संभव है। झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं। तीखी बातों से सहयोगी नाराज रहेंगे। उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक

शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। जोखिम के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। अनजान पर भरोसा नुकसानदेह हो सकता है। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है।

धनु

शुभ अंक 5, शुभ रंग फिरोजी : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, नुकसान का भय बनेगा। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में बढ़ोतरी संभव है।


मकर

शुभ अंक 2, शुभ रंग नारंगी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। दुविधा की स्थिति बनी रहने से काम अटक सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने के आसार हैं। विद्यार्थी नौकरी को लेकर परेशान रहेंगे। धर्म-कर्म आस्था बढ़ेगी।

कुंभ

: शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी : वित्तीय मामले सुलझने के आसार हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के चलते मन परेशान रहेगा। आकस्मिक कार्य व्यस्तता बढ़ा सकते हैं। अधिकारियों से मेलजोल लाभदायक रहेगा।

मीन

शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : व्यापारिक सौदे हाथ से निकल सकते हैं। चलते कामों में देरी से नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर सबके सहयोग से समस्या दूर होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा हो सकती