9 March 2026 rashifal : सिंह वाले आर्थिक मामलों में त्वरित निर्णय लेंगे, धनु वालों के अटके काम पूरे होंगे
मेष
शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोग सम्मान हासिल करेंगे। वर्चस्व बढ़ेगा। निर्धारित योजना में बदलाव संभव है। आपके मौन को शत्रु पक्ष आपकी कमजोरी समझने की भूल कर सकता है।
वृष
शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी : व्यापारिक लेनदेन में पारदर्शिता बरतें, अन्यथा संदेह के घेरे में आ सकते हैं। आत्मिक संतोष की प्राप्ति होगी। सहकर्मी आपकी मेहनत का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं, अतः सजग रहें।
मिथुन
शुभ अंक 9, शुभ रंग भूरा : पारिवारिक भविष्य हेतु कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे। निजी मामलों में बाहरी हस्तक्षेप कलह बढ़ा सकता है। सहकर्मी आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास करेंगे। यात्रा के प्रबल योग बनेंगे।
कर्क
शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : आय में
बढ़ोतरी संभव है। पारिवारिक व कार्य की दृष्टि से खुद को पहले से अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। खर्च की अधिकता के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी।
सिंह
शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : अचानक आई समस्याएं मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं। आर्थिक मामलों में त्वरित निर्णय लेना जरूरी है। लापरवाही वश सुनहरे अवसर गंवा सकते हैं। मनमौजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है।
कन्या
शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी : कार्यस्थल
पर अव्यवस्था से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। निजी कार्यक्रमों के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दांपत्य संबंधों में टकराव संभव है। परिणय संबंधों को लेकर मन में दुविधा रहेगी।
तुला
शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला : एक साथ कई कार्य आने से आप असमंजस में पड़ सकते हैं। सामूहिक कार्यों में सर्वसम्मति से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। विरोधियों की चालों का पर्दाफाश होने की प्रबल संभावना है।
वृश्चिक
शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला : पारिवारिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों से बड़ी सफलता संभव है। आप समर्पण की भावना से काम में जुट जाएंगे। नौकरीपेशा नए अवसरों की तलाश में रहेंगे।
धनु
शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : युवाओं का ध्यान मौज-मस्ती पर रहेगा। महत्वपूर्ण योजना में लाभ मिलना मुश्किल है। विवादास्पद मामले सुलझेंगे। अटके काम पूरे हो सकते हैं। खानपान मैं लापरवाही परेशानी में डाल सकती है।
मकर
शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला : सही समय पर लिया गया निर्णय सफलता दिला सकता है। बुजुर्गों को अब अधिक देखभाल की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं, सजग रहें। अटका धन मिलने की उम्मीद है।
कुंभ
शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल : आपका सहज व्यवहार विरधियों को भी मित्र बना सकता है। बजट से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं। धार्मिक यात्रा संभव है।
मीन शुभ अंक 8, शुभ रंग काला : विरोध के बावजूद आप अपनी बात मजबूती से रखेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद के समाधान की उम्मीद बनेगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। काम से ब्रेक लेने का विचार कर सकते हैं।