24 February 2026 rashifal : सिंह वाले जिम्मेदारियां बढ़ने से व्यस्त रहेंगे, मीन वालों की लोकप्रियता बढ़ेगी
मेष
शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : कारोबार बढ़ाने के लिए नई साझेदारियों पर ध्यान देंगे। पुराने अटके मामलों में प्रगति संभव है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आप रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में पहल करेंगे।
वृष
शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : युवा कॅरियर में उपलब्धि हासिल करेंगे। प्रॉपर्टी विवाद सुलझने की उम्मीद है। सुख-सुविधाओं पर बड़ा खर्च संभव है। लेनदेन में सावधानी बरतें। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, सतर्क रहें।
मिथुन
शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी : नए अवसर उत्साह बढ़ाएंगे। भाग्य का साथ मिल सकता है। आप अपनी कमियों को सुधारने में सफल रहेंगे। आर्थिक अभाव से योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। व्यवहार में नरमी रखना जरूरी है। शांत रहें।
कर्क
शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी : : नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे। आकस्मिक घटनाएं चौंका सकती हैं। रिश्तों में गलतफहमियां तनाव बढ़ा सकती हैं। धैर्य से स्थिति संभाल पाएंगे। पुराने डर से मुक्ति मिलेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
सिंह शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला : काम में आपकी प्रतिभा निखरेगी। निर्णय लेने में असमंजस रह सकता है। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। जिम्मेदारियां बढ़ने से व्यस्तता रहेगी। संयम से लाभ होगा। नए मित्र बनेंगे।
कन्या
शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे। विरोधियों से सावधान रहना होगा। पारिवारिक समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। पुराने मतभेद भुलाना लाभकारी रहेगा। राजकीय मामले सुलझेंगे।
तुला
शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी : नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। छोटी गलती भारी पड़ सकती है। धार्मिक कार्यक्रम टालना बेहतर रहेगा। बाधाएं काम में रुकावट डाल सकती हैं। सतर्कता से सम्मान बचा रहेगा।
वृश्चिक
शुभ अंक 8 शुभ रंग पीला : बजट देखकर खर्च करें, अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है। बड़ी परेशानी दूर हो सकती है। अपनों का सहयोग मिलेगा। अति आत्मविश्वास से बचें। समझदारी से निर्णय लाभ देंगे। आस्था बढ़ेगी।
धनु
शुभ अंक 7 शुभ रंग आसमानी : विवाह संबंधी अड़चनें दूर हो सकती हैं। नए संपर्क फायदे देंगे। बुजुर्गों की सेवा आवश्यक होगी। समस्याओं का समाधान निकल सकता है। नौकरी में मनचाहा स्थान मिलने के आसार हैं।
मकर
शुभ अंक 9, शुभ रंग फिरोजी कार्यस्थल के विवाद सुलझ सकते हैं। व्यापारिक सौदे लाभदेंगे। अधिकारी आपकी बात मानेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। यात्रा का योग है।
कुंभ
शुभशुभ अंक 2, शुभ रंग लाल : विरोध के बीच काम करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। साझेदारी में नई योजना शुरू कर सकते हैं। मेहनत रंग लाएगी। काम का दबाव कम करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
मीन
शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : कार्यशैली में बदलाव से लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे। उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। लेखन और प्रकाशन में सफलता संभव है। अतिरिक्त कार्य से तनाव बढ़ेगा।