{"vars":{"id": "115716:4925"}}

12 October 2025 rashifal : मेष,कर्क और मीन सहित अन्य राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें सभी राशिफल

 

आज का पंचांग

तिथि संवत् : कार्तिक कृष्ण पक्ष षष्ठी, रविवार दोपहर 02:17 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रवि उलसानी तारीख 19, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, 12 अक्टूबर।

सूर्योदय कालीन नक्षत्र : मृगशिरा नक्षत्र दोपहर 01:37

तक, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। वरियान योग प्रातः 10:55 तक, इसके बाद परिघ योग रहेगा। वणिज करण दोपहर 02:17 तक, इसके बाद विष्टि करण रहेगा।

ग्रह विचार (प्रातः 05:30) : सूर्य-कन्या, चंद्र-मिथुन,

मंगल-तुला, बुध-तुला, गुरु-मिथुन, शुक्र-कन्या, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।

दिशाशूल : पश्चिम दिशा- यदि जरूरी हो तो छुआरा खाकर यात्रा कर सकते हैं।

राहुकाल : सायं 04:30 से 06:00 तक रहेगा।

शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा दोपहर 02:17 से रात्रि 01:21

तक, रवियोग दोपहर 01:37 से अगले दिन दोपहर 12:27 तक रहेगा।

चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:55 से 09:21 तक चर का, प्रातः 09:21 से दोपहर 12:13 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 01:40 से 03:06 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।

आज विशेष : आज रविवार को प्रातः स्नानादि के बाद जलपूर्ण

कलश में लाल पुष्प, लाल चंदन डालकर सूर्य भगवान को चढ़ाएं। इसके प्रभाव से ऐश्वर्य एवं आत्मबल बढ़ता है। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और दिन में एक बार बिना नमक का भोजन करें तो सूर्य जनित दोष दूर होते हैं। आज वरियान योग में खेत अथवा भूमि का दान करना शुभ फलदायी होता है।

मेष : महत्वपूर्ण काम थोड़ा रुक कर करें, आगे सुविधा मिल सकती है। सेहत में सुधार से राहत मिलेगी। पारिवारिक जरूरतें पूरी करने में जमा पूंजी खर्च कर देंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृष : विवाद की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। जरूरी काम पहले करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से लाभ संभव है।

मिथुन : आकस्मिक लाभ की संभावना बनेगी। जोखिम के कामों से दूर रहें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। व्यापारिक लेनदेन में अनुकूलता संभव है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

कर्क : निजी कामों के लिए भागदौड़ बढ़ सकती है। मित्रों की सलाह से किए कार्यों में सफलता के आसार हैं। संतान के कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। मेहनत का पूरा लाभ मिल सकता है।

सिंह : जो लोग आफ्का विरोध कर रहे थे, अब वे सहयोग करेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। भाग्योदय के अवसर मिल सकते हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी।

कन्या :  जिद में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। अधिकारियों से बातचीत में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर तालमेल की कमी से काम बिगड़ सकता है। यात्रा लाभदायी हो सकती है।

तुला :  परिणय चर्चाओं में सफलता संभव है। समय के साथ कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बना लेंगे। विवादास्पद मामलों को बातचीत से सुलझाने में सफल रहेंगे। कानूनी मसले तनाव का कारण बन सकते हैं।

वृश्चिक :  युवाओं को मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। धैर्य से अपनी बात कहें, सबका सहयोग मिलेगा। साझेदारी में नया काम शुरू करने का मन बनेगा। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

धनु : पारिवारिक समस्याओं के समाधान से राहत मिलेगी। संतान के संबंध में शुभ समाचार मिल सकते हैं। कारोबार के विस्तार की योजना खटाई में पड़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर : कामकाज में सुधार की गुंजाइश बनी रहेगी। अधिकारी आप से प्रभावित होंगे। अधीनस्थों से अपनी बात मनवाना मुश्किल हो सकता है। व्यापारिक सौदे हाथ आने से भारी लाभ कमाएंगे।

कुंभ :सुविधा नहीं मिलनेसे काम में परेशानी हो सकती है। भूमि-भवन संबंधी मामले उलझने से चिंतित रहेंगे। राजकीय मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। यात्रा टालना बेहतर है। धैर्य रखें।

मीन :नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।