{"vars":{"id": "115716:4925"}}

13 May 2025 rashifal: आज 13 मई को मेष, वर्ष राशि से लेकर कुंभ, मीन राशि तक सभी राशियों का दिन कैसा रहने वाला है पढ़ें आज का राशिफल

 

13 May 2025 rashifal

मेषः गुरुव सूर्य का परिवर्तन सुखद होगा। चली आ रही परेशानी कम होगी। यद्यपि शनि की साढ़ेसाती रहेगी।नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। रिश्तों में चल रहा टकराव दूर हो सकता है। निजी काम के लिए दौड़धूप करनी पड़ सकती है। आप नया घर एवं वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं।

वृष : गुरु आपको आर्थिक रूप सेमजबूत बनाएगा और सूर्य आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा।परिवार के साथ भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। विरोधी प्रबल होंगे। न चाहते हुए भी मित्रों का सहयोग लेना पड़ सकता है। किसी गलत सौदे में निवेश कर नुकसान उठाएंगे, सावधानी बरतें

मिथुन : आपकी राशि पर गुरु का आना सुखद होगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। अधिकारी का सहयोग मिलेगा।कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। आप खुलकर खर्च करेंगे जिससे आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। लेनदेन के मामलों में आप पर संदेह किया जा सकता है। विवाद से बचें।

कर्क : गुरु का परिवर्तन कुछ समस्याएं देगा, लेकिन शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।अधिकारियों की अनदेखी करना महंगा पड़ सकता है। किसी काम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। कारोबारी विस्तार के लिए दौड़धूप करनी पड़ सकती है। संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा।


सिंह : गुरु शिक्षा प्रतियोगिता केक्षेत्र के लिए उत्तम है। आर्थिक सुधार होगा। शासनसत्ता से सहयोग मिलेगा।नए सौदे हाथ आने से भारी लाभ की संभावना बनेगी। निजी काम के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती है। सुख-सुविधा पर खर्च करने का मन बनेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

कन्या : गुरु का परिवर्तन आपके लिए सुखद होगा। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग रहेगा।भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। अनजान लोगों का साथ तरक्की में बाधक हो सकता है। अटका धन मिलने के आसार हैं। नया काम शुरू करने का मन बनेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला : गुरु आपके भाग्य स्थानपर आ रहा है, जिससे पारिवारिक और व्यावसायिक रिश्तों में संतुलन रहेगा।कारोबार के विस्तार की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे। विद्यार्थी योग्यता का लाभ लेने में सफल रहेंगे। अधिकारी आपका पूरा समर्थन करेंगे। साख बढ़ेगी।

वृश्चिकः गुरु आपकी राशि से आठवें होगा। संतान, शिक्षा अथवा कुटुंब से परेशानी का संकेत है, सावधानी रखें।जीवनसाथी के बदले व्यवहार से खिन्नता महसूस करेंगे। अधिकारों को लेकर सजग रहेंगे। अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वाह करेंगे। बुजुर्गों का सहयोग व आशीर्वाद मिलेगा।


धनुः गुरु आपकी राशि से सप्तम होंगे, जो आर्थिक रूप से सफलता देंगे, वहीं दांपत्य जीवन में सुधार होगा।मानसिक तनाव बने रहने से काम प्रभावित होगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। परिणय चर्चाओं में विफलता से खिन्नता संभव है। सामाजिक क्षेत्र में आपके योगदान को नई पहचान मिलेगी।

मकर : गुरु का छठे होना रोग और विरोधी की वृद्धि कराता है और उनका समाधान भी देता है।आप बेहतर बदलाव के लिए तैयार रहेंगे। कार्यस्थल की समस्याओं का समाधान संभव है। कानूनी मामले पक्ष में सुलझ सकते हैं। दूसरों के कारण अपनों को विरोधी बना लेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

कुंभ : गुरु आपकी राशि से पांचवें होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।
उलझे मामले सुलझने से यहत मिलेगी। मुश्किल समय में जीवनसाथी का सहयोग हिम्मत देगा। कार्यस्थल की व्यवस्था में सुधार संभव है। अटका धन वसूल कर लेंगे। यात्रा सुखद रहेगी।


मीनः आपकी राशि सेचौथे गुरु निजी सुख में कुछ व्यवधान देंगे, लेकिनसूर्य आत्मबल देंगे। पुरुषार्थ सार्थक होगा।आकस्म्कि समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। संतान के भाग्योदय से खुशी होगी। पारिवारिक कार्यक्रमों में खर्च संभव है। वाहन खरीदने का मन बनेगा।