{"vars":{"id": "115716:4925"}}

साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशिफल तक यह सप्ताह कैसा रहने वाला है, पढ़ें 22 से 28 जून तक का राशिफल

 

मेष

आज आय अच्छी बनी रहेगी। मित्रों से मदद की आशा बेकार जाएगी। सोम एवं मंगलवार को थोड़ी सफलताएं प्राप्त होंगी। बुध एवं गुरुवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। शुक्र एवं शनिवार को कार्य में सुधार रहेगा।

वृषभ

आज संभलकर रहें। आवश्यक कार्यों को टालें। सोम एवं मंगलवार सफलता दिलाने वाले दिन रहेंगे। बुध एवं गुरुवार को संपत्ति से लाभ होगा। शुक्र एवं शनिवार भी अनुकूल दिन रहेंगे। सहयोग की प्राप्ति होगी।

मिथुन

आज का दिन अच्छा रहेगा। सोम एवं मंगलवार का समय चिंता में डालने वाला हो सकता है। सहयोगी पीछे हट सकते हैं। बुध एवं गुरुवार को सफलताएं मिलेंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को अच्छे दिन रहेंगे।

कर्क

आज का दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। सोम एवं मंगलवार को आय में वृद्धि होगी। बुध एवं गुरुवार को समय प्रतिकूल रह सकता है। तनाव बना रहेगा। शुक्र एवं शनिवार को समय पुनः अनुकूल हो जाएगा।

सिंह

आरंभ में भाग्य का साथ रहेगा। सोम एवं मंगलवार को आर्थिक आधार अच्छा बना रहेगा। पुराने निवेश से लाभ होगा। बुध एवं गुरुवार सबसे अच्छे दिनों में से रहेंगे। शुक्र एवं शनिवार को संभलकर रहना होगा


कन्या

सोमवार की सुबह तक परेशानियां रहेंगी। इसके बाद समय में तेजी से सुधार आएगा। मंगल एवं बुधवार को अटके कार्य पूरे होंगे। गुरु को मन प्रसन्न रहेगा। शुक्र एवं शनिवार को धन की प्राप्ति होगी।


तुला

आज का दिन अच्छा रहेगा। नए संपर्क बनेंगे। सोम एवं मंगलवार को परेशानियां बढ़ेंगी। बुध एवं गुरुवार को कार्य में गति आएगी। शुक्रवार एवं शनिवार अच्छे दिन रहेंगे। योजनाएं सफल होंगी। आय बनी रहेगी।

वृश्चिक

षष्ठम चंद्र से लाभ की स्थिति बनेगी। सोम एवं मंगलवार को शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। बुध एवं गुरुवार को विवादों से बचें। शुक्रवार एवं शनिवार अच्छे दिन रहेंगे। सफलताएं मिलेंगी।

धनु

आधुनिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। सोम एवं मंगलवार को मन निराश रहेगा। किंतु बुध एवं गुरुवार को योजनाएं सफल होंगी। लक्ष्य साधने में सफल होंगे। शुक्र एवं शनिवार को परिस्थितियां प्रतिकूल हो जाएंगी।

मकर

चतुर्थ चंद्र से आय प्रभावित रहेगी। सोम एवं मंगलवार से आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। बुध एवं गुरुवार को अनावश्यक चिंताएं रहेंगी। विरोधी सक्रियता दिखाएंगे। शुक्र एवं शनिवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे।

कुंभ

आरंभ अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ भी मिलेगा। सोमवार एवं मंगलवार को समय संभलकर रहने का है। बुध एवं गुरुवार लाभदायी रहेंगे। कार्य सफल होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को विवाद हो सकता है।

मीन

स्थाई संपत्ति से लाभ। नए कार्य भी मिलेंगे। सोम एवं मंगलवार को सहयोग की प्राप्ति होगी। बुध एवं गुरुवार को आवश्यक कार्य को टालें। आय में कमी रहेगी। शुक्र एवं शनिवार से समय अच्छा रहेगा।