{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Aaj 5 May ka rashifal: मेष राशि से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के राशिफल

Aaj 5 May ka rashifal
 

मेष : नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। विश्वासपात्र से निराशा होगी। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते लाभ कम होगा।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा।भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। नए लोगों का साथ लाभदायी हो सकता है। अपनों की मदद करके खुश होंगे। भावनात्मक संबंधों में टकराव संभव है। दुविधा की स्थिति प्रगति में बाधक हो सकती है

वृष : पूर्व नियोजित कार्य सफल होगा। नौकरी में सम्मान बना रहेगा। प्रभावी व्यक्ति का सान्निध्य मिलेगा।मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। भाई-बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।आर्थिक मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। धन की कमी के चलते नई योजना शुरू करना मुश्किल होगा। संतान के कॅरियर की चिंता बनी रहेगी। राजकीय मामलों में सावधानी बरतें ।

मिथुन : स्वजनों से निराशा होगी। नए कार्य में अवरोध आएंगे। व्यवसाय में श्रमोपरांत सामान्य धन लाभ होगा।शासनसत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सेचत रहें।नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। बुजुर्गों की बिगड़ती सेहत चिंता का कारण बन सकती है। निजी कामों को दूसरों की मदद से पूरा कर लेंगे। राजकीय मामले सुलझ सकते हैं।

कर्क : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में पद प्रतिष्ठा का लाभ संभव है। व्यवसाय में लाभ होगा।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।कार्यस्थल पर अधिकारियों के दबाव के चलते तनाव संभव है। घर की साज-सज्जा पर खर्च करेंगे। विवादास्पद मामले सुलझने से राहत मिलेगी। बढ़ता कर्ज परेशानी का कारण बन सकता है।

सिंह : मानसिक तनाव बना रहेगा। योजना में सफलता संदिग्ध रहेगी। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा।भावुकता पर नियंत्रण रखें। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।कार्यस्थल पर वैचारिक गतिरोध बढ़ सकता है। अधूरे कार्यों को पूरा करने का दबाव बनेगा। साझेदारी में नया काम शुरू करने का मन बनेगा। मित्रों के सहयोग से काम में आसानी होगी।

कन्या : सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी पक्ष पर दबदबा बना रहेगा। अचानक अर्थ प्राप्ति हो सकती है।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक मामलों में व्यवधान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।नए क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत रहेगी। जोखिम के कामों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा की संभावना बनेगी। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे।

तुला : राजकीय कार्यों में सफलता और लाभ के योग हैं। नौकरी में उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रयास फलीभूत होगा।अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी में रुकी हुई तरक्की मिलने के आसार हैं। पारिवारिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। अपनों के साथ समय बिताएंगे।

वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्य मेंउलझे रहेंगे। प्रभावी के सहयोग से कार्य सफल होगा। नौकरी में मन लगेगा।आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।सोच-विचार कर नई योजना में पूंजी निवेश करें। कार्यस्थल पर सब का सहयोग मिलने से काम में आसानी होगी। किसी के प्रति आपका झुकाव परिवार को नागवार गुजरेगा।

धनु : स्वजनों से मनमुटाव रहेंगा। नए कार्य में पंजी निवेश से बचें। नौकरी में तबादला हो सकता है।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक प्रगति होगी। चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी.मनचाहा काम नहीं मिलने से निराशा होगी। लंबे समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे, उसे छोड़ना पड़ सकता है। सूझबूझ के साथ लिए गए फैसले आगे बढ़ने में मददगार रहेंगे।

मकर : नौकरी में आशा-निराशा की स्थिति रहेगी। व्यवसाय में धन-लाभ होगा। घरेलू उलझनें बढ़ेंगी।दांपत्य जीवन सुखमय होगा लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।विद्यार्थी लक्ष्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। छोटी-सी लापरवाही कार्यक्षेत्र में बड़ा नुकसान करवा सकती है। अधिकारियों का सहयोग सफलता में सहायक हो सकता है। शांत रहें।

कुंभ : सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यवसाय में आकस्मिक लाभ होगा।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीव नसाथी का सहयोग मिलेगा।समय पर काम पूरा नहीं करने से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। नए-नए अनुभव आपके काम में सुधार ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बेहतर उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

मीन : योजना में अवरोध आएंगे। नौकरी में अधिकारी अनुकूल रहेंगे। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा।बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।मन ही मन किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। अध्ययन के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। कारोबार के विस्तार की संभावना है।