{"vars":{"id": "115716:4925"}}

5 December 2025 rashifal :मिथुन वालों को नए प्रस्ताव मिलेंगे, तुला वालों का पैतृक संपत्ति विवाद सुलझेगा

 

मेष

शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला व्यापारिक योजनाएं लाभदायी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार संभव है। नौकरी तलाश रहे लोगों को अनुकूल सफलता मिलेगी। निजी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। दांपत्य सुख मिलेगा।

वृष

शुभ अंक 8, शुभ रंग काला: कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। अटका धन मिलने की उम्मीद है। धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मिथुन

शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला: दौड़धूप के शानदार परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक मामलों के समाधान की संभावना बनेगी। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव मिलने से लाभ मिल सकता है. 

कर्क

शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल : कानूनी मामले सुलझने से राहत मिलेगी। व्यापारिक सौदे हाथ से निकलने का मलाल रहेगा। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल की समस्याओं का समाधान हो सकता है।

सिंह

शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद राजकीय लाभ की संभावना बनेगी। नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। अटके काम वाक्चातुर्य से निकलवा लेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभनहीं मिलने से मन दुखी होगा। साख बढ़ेगी. 

कन्या

शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा मेहनत का लाभ मिलेगा। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं। मांगलिक कार्यों पर खर्च करेंगे। आय-व्यय में तालमेल की कमी से परेशानी होगी। व्यापारिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा।


तुला

शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी: पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद सुलझेगा। संतान के भाग्योदय से खुशी मिलेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। विरोधियों को अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे। तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी होगी।


वृश्चिक: शुभ अंक 9 शुभ रंग हरा: वाद-विवाद की स्थिति तनाव का कारण बन सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। विपरीत हालात में समझौता करना लाभदायी रहेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा।


धनु :  शुभ अंक 9 शुभ रंग हरा: वाद-विवाद की स्थिति तनाव का कारण बन सकती है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी। विपरीत हालात में समझौता करना लाभदायी रहेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा।


मकर :शुभ

अंक 7, शुभ रंग जामुनी : कॅरियर में आ रही बाधा दूर होगी। भाग्य अनुकूल रहने से थोड़े प्रयास से बड़ी सफलता मिलेगी। अनुभवी लोगों का साथ आगे बढ़ाने में सहायक रहेगा। विरोधियों के कारण काम करने में परेशानी होगी।

कुंभ

शुभ अंक 4, शुभ रंग फिरोजी : व्यापारिक मामलों में लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। उलझे मामले सुलझेंगे। आयात-निर्यात के कारोबार में लाभ संभव है। अधिकारियों से मेलजोल लाभदायी हो सकता है। शांत रहें।

मीन

शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : छोटे-छोटे झगड़े बड़े विवाद का कारण बन सकते हैं। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए आवश्यक धन मिलना मुश्किल है। आय के नए स्रोत बनेंगे। भावुकता में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं।