साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक 17 से 23 अगस्त का सप्ताह कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
मेष साप्ताहिक राशिफल : सोम एवं मंगलवार को आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। बुधवार से आय में सुधार होगा। गुरुवार को बड़े कार्य बनने के आसार हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को सब कुछ अच्छा होने के पश्चात भी चिंताएं अधिक होंगी।
वर्ष साप्ताहिक राशिफल : आज सफलता प्राप्त होगी। सोम की रात्रि को अच्छी खबर मिलेगी। मंगल एवं बुधवार को कार्य की अधिकता होगी। गुरु एवं शुक्रवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे। शनिवार को परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल : आरंभ में समय प्रतिकूल रहेगा। मंगलवार की दोपहर के बाद से कार्य में सुधार होगा। बुध एवं गुरुवार को कार्यस्थल पर सहयोग प्राप्त होगा। शुक्रवार को समय पक्ष का रहेगा। शनिवार को यात्रा सफल होगी।
कर्क साप्ताहिक राशिफल : रवि-सोम एवं मंगलवार को आय में वृद्धि होगी तथा कार्य में सफलता प्राप्त होगी। उसके पश्चात शुक्रवार की दोपहर तक समस्याएं ज्यादा रहेंगी। शनिवार को पुनः अच्छा महसूस करेंगे। कार्य में तेजी आएगी।
सिंह साप्ताहिक राशिफल : सप्ताह का आरंभ अच्छा होगा। मध्य में भी सफलताएं प्राप्त होंगी। गुरुवार की दोपहर तक आय में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। नए कार्य प्राप्त होंगे। शनिवार को भी अच्छा दिन रहेगा।
कन्या साप्ताहिक राशिफल : रवि, सोमवार और मंगलवार को भाग्य का साथ रहेगा। अड़चनें समाप्त होंगी। बुधवार एवं गुरुवार को पूरे समय व्यस्तता बनी रहेगी। शुक्रवार सबसे अच्छा दिन रहेगा। शनिवार को व्यय की अधिकता होगी।
तुला साप्ताहिक राशिफल : सप्ताह के आरंभ से लेकर मंगल की दोपहर तक आय कम बनी रहेगी। स्वयं को उपेक्षित महसूस करेंगे। उसके पश्चात का समय अनुकूल रहेगा। शुक्रवार को कार्य की अधिकता रहेगी। शनिवार बेहतर दिन रहेगा।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल : चंद्र की दृष्टि है। विरोधी दबे हुए हैं। बुध से गुरुवार तक का समय कुछ अनावश्यक चिंताएं ला सकता है। किसी को उधार नहीं दें। उसके पश्चात से में समय पुनः पक्ष का हो जाएगा। आय सुधार होगा। यात्रा का योग है।
धनु साप्ताहिक राशिफल : मंगल की शाम से गुरुवार की शाम तक का समय अच्छा रहेगा। अच्छी आय के साथ सहयोग की प्राप्ति होगी। विरोधी भी शांत रहेंगे। शुक्रवार को यात्रा का योग बन सकता है। शनिवार का दिन अच्छा रहेगा।
मकर साप्ताहिक राशिफल : सोम एवं मंगल को भाग्य का साथ मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी। बुध एवं गुरुवार को संशय की स्थितियां निर्मित होंगी। शुक्रवार से स्थितियां नियंत्रण में आएंगी। किंतु शनिवार को पुनः समस्या आ सकती है।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल : सोमवार एवं मंगल तक कार्य की अधिकता रहेगी। उसके बाद से चंद्र गुरुवार तक आय सामान्य रखेगा। छोटी सफलता प्राप्त होगी। शुक्रवार को विवाद की आशंका है। शनिवार का दिन खुशनुमा बना रहेगा।
मीन साप्ताहिक राशिफल : रवि-सोम एवं मंगलवार की दोपहर तक पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा एवं आय भी अच्छी बनी रहेगी। गुरुवार को थोड़े विचलित रहेंगे। शुक एवं शनिवार को समय पक्ष का रहेगा। योजनाएं सफल होंगी।