{"vars":{"id": "115716:4925"}}

5 March 2026 rashifal : कर्क वालों की जिम्मेदारी बढ़ेगी, तुला वालों के विवाद बातचीत से सुलझेंगे

 

मेष

शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी : आप परिवार व कारोबार को लेकर चिंतित रहेंगे। अटका धन वसूल करने के लिए ठोस प्रयास हो सकते हैं। कार्यस्थल पर चुनौतियों से निपटना आपके लिए मुश्किल रहेगा। धैर्य स्खें।

वृष

शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला : परिवार की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा करना मुश्किल हो सकता है। कड़ी मेहनत और अनुशासन बड़ी सफलता दिलवा सकता है। असमंजस की स्थिति प्रगति में बाधक हो सकती है। शांत रहें।

मिथुन

शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : मुश्किल हालात कड़े संघर्ष के लिए विवश कर देंगे। आप समान विचारधारा वाले लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाने का प्रयास करेंगे। दूसरों के दुख में शामिल होकर मन को खुशी मिलेगी।

कर्क

शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी : दिखावे में फिजूलखर्ची से बचें। अपनों से मन की बात कह देने से मुश्किल का हल मिल सकता है। बातचीत में नरमी रखें। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव है।

सिंह

शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद : प्रियजन से उपहार पाकर मन प्रसन्न होगा। दोस्तों की वजह से काम का बोझ बढ़ सकता है। साझेदारी में अनबन से काम रुक सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के आसार हैं। विवाद से बचें।

कन्या

शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा युवाओं को कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। विरोधियों की चाल समय पर भांप लेने से बड़ा नुकसान टल सकता है। ना कहना सीखें, कार्यस्थल पर राहत मिलेगी। कड़ा रवैया मुश्किलें दूर करेगा।

तुला

शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी : काम बढ़ाने की योजना बनेगी। छोटी सी नोकझोंक बड़े विवाद का कारण बन सकती है। आपसी बातचीत से विवाद सुलझा लेंगे। मुश्किल वक्त में फूंक-फूंककर कदम रखें। आस्था बढ़ेगी।

वृश्चिक

शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : परिवार के साथ समय बिताने का मन बनाएंगे। संकट की घड़ी में मित्रों की मदद मिलेगी। सीमित आय के बावजूद काम नहीं रुकेगा। नए गठबंधन व्यापार विस्तार में मददगार साबित हो सकते हैं।

धनु

शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी : शुभ: आप अपने सामाजिक दायरे का विस्तार करेंगे। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय को लेकर विवाद बढ़ेगा। अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। दूसरों के भरोसे रहे तो नुकसान संभव है। अटके मामले सुलझेंगे।


मकर

शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल बाहरी दखलअंदाजी से साझेदारी टूट सकती है। जरूरी काम पहले निपटा लें, क्योंकि बाद में अवसर मिलना मुश्किल होगा। विदेश यात्रा का प्रस्ताव मिल सकता है। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ

शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : नई योजनाओं पर विचार के लिए समय अनुकूल है। बिना सोचे नया काम शुरू करने से बचें। महत्वपूर्ण मामलों में फैसले लेने में सावधानी बरतें। जिद के कारण गलत फैसला ले सकते हैं।

मीन

शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : तत्कालिक लाभ के बजाय दूरगामी सोच रखें। मित्रों से मनमुटाव खत्म होने से राहत मिलेगी। साझेदारी में विवाद टालने के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा में बदलाव से परेशानी संभव है।