{"vars":{"id": "115716:4925"}}

7 March 2026 rashifal : कर्क वालों को संतान की प्रगति से प्रसन्नता होगी, कन्या वालों की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी

 

मेष

शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : कठिन परिश्रम से यह की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक खुशियों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। भावनाओं में बहकर फैसला लेने से बचें। निजी रिश्तों में अपनी मर्यादा का ध्यान रखें।

वृष

शुभ अंक 3, शुभ रंग फिरोजीः लक्ष्य के प्रति आपका समर्पण बना रहेगा। आत्मविश्वास से समस्या का समाधान निकाल लेंगे। दुविधा में अनुभवी लोगों की सलाह लें। कार्यस्थल की उथल-पुथल परेशान कर सकती है। धैर्य रखें।

मिथुन

शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी : भावनात्मक संबंधों में तनाव संभव है। कारोबार में नए सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी के सौदे से अच्छे लाभ की संभावना है। नरमी से काम लें।

कर्क

शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा : बच्चों की प्रगति से प्रसन्नता होगी। जानबूझकर मुसीबत मोल लेना नुकसानदेह हो सकता है। आवाजाही में विशेष सावधानी बरतें। आपसी टकराव से पारिवारिक संबंधों में कटुता आ सकती है।

सिंह

शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : कार्यक्षेत्र में सफलता और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आपके रवैये से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। यात्रा में सफलता मिलना मुश्किल है। योजनाओं को आकार देने के लिए समय अनुकूल है।

कन्या

शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कायक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।

तुला

शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। आकस्मिक खचों के कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वैवाहिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। व्यापार विस्तार के लिए नए सौदों पर विचार करेंगे।

वृश्चिक

शुभ अंक 2 शुभ रंग नारंगी : कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग हासिल करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक सहमति नई खुशियां लाएगी। दबाव में निर्णय लेना कठिन होगा। अधिकारी आपके तौर-तरीकों से नाराज हो सकते हैं। शांत रहें।

धनु

शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा : किसी करीबी को लेकर मन अशांत रहेगा। घरेलू चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। साझेदारी में चल रहा टकराव दूर हो सकता है। युवाओं को कॅरियर के चुनाव के लिए बुजुर्गों के मार्गदर्शन की जरूरत रहेगी।

मकर

शुभ अंक 3 शुभ रंग गुलाबी : कार्यक्षेत्र में आप आवश्यक समझौता कर सकते हैं। अड़ने के बजाय समाधान खोजें, तनाव कम होगा। बुद्धिमानी से काम लें, धन लाभ के प्रबल योग हैं। जिद में लिए फैसले नुकसान दे सकते हैं।

कुंभ

शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा : आप पूरे जोश व उत्साह के साथ काम करेंगे। किसी बात को लेकर मित्र आपसे नाराज रहेंगे। पुराने मामले सुलझने से आप राहत महसूस करेंगे। दौड़धूप की अधिकता से सेहत बिगड़ सकती है।

मीन

शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : अधूरे कार्य पूरे होंगे। निर्णय लेते समय सबकी भावनाओं का सम्मान करें। परिचितों के व्यवहार से तनाव बढ़ सकता है। सुविधा अनुसार कार्ययोजना में बदलाव कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा संभव है।