{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Aaj 30 September ka rashifal : मेष, वर्ष, मिथुन वालों को मिलेगा स्वास्थ्य मे लाभ, धनु, वृष, करक, सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार, पढे आज के सभी राशिफल

 

आज का पंचांग
तिथि संवत् :
आश्विन, शुक्ल पक्ष अष्टमी, मंगलवार सायं 06:07 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रवि उलसानी, तारीख 7, सूर्य दक्षिणायन,

शरद ऋतु, 30 सितंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र संपूर्ण दिनरात

रहेगा। शोभन योग रात्रि 01:03 तक, इसके बाद अतिगंड योग रहेगा। बव करण सायं 06:07 तक, इसके बाद बालव करण रहेगा।

ग्रह विचार (प्रातः 05:30) सूर्य-कन्या, चंद्र-धनु,

कि

मंगल-तुला, बुध-कन्या, गुरु-मिथुन, शुक्र-सिंह, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।

राहुकाल : दोपहर 3:00 से 4:30 तक रहेगा।

दिशाशूल : उत्तर दिशा: यदि अत्यावश्यक कार्य हो तो गुड़ खाकर यात्रा कर सकते हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम् : बुध उदय पश्चिम में रात्रि 01:17 से,

दुर्गाष्टमी, महाष्टमी, भौमाष्टमी, सरस्वती पूजन, अन्नपूर्णा परिक्रमा सायं 06:07 पर पूर्ण, मेला दशहरा उत्सव 3 दिन का कोटा राजस्थान प्रारम्भ, मत्स्य उत्सव दो दिन का शुरू अलवर, मेला ज्वालामुखी व तारा देवी हिमाचल प्रदेश ।

चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 09:20 से 10:48 तक चर का, प्रातः 10:48 से दोपहर 01:46 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 03:14

से सायं 04:43 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।

आज विशेष : आन मंगलवार को भौम भगवान की प्रतिमा का धूप, दीप, गंध, पुष्प आदि से पूजन कर व्रत करें तो मंगल ग्रह संबंधी दोष दूर होते हैं। आज देवी के आठवें रूप महागौरी का पूजन करें। इनका वर्ण गौर है। इनकी उपमा शंख, चन्द्र एवं कुन्द पुष्प से दी गई है। इनकी आयु आठ वर्ष मानी गई है। ये शुता, करुणा एवं सौम्यत की प्रतीक हैं और अभय मुद्रा धारण किए हैं। आज शोभन योग में जौ का दान करना शुभ फलदायी होता है।

मेष : शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला : भाग्योदय संभव है। आज का दिन प्रसन्नतादायी रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से सुकून मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके काम को पहचान मिलेगी। अधिकारियों से मेलजोल लाभ देगा।

वर्ष : शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी : कामकाज के मामले में आज दिन बेहतर रहेगा। वाद-विवाद के चलते मन परेशान रहेगा। पारिवारिक समस्याएं आपका ध्यान खींचेंगी। सुख-सुविधा पर भारी खर्च की संभावना है।

 मिथुन  : शुभ अंक 9, शुभ रंग भूरा : किसी से अचानक मुलाकात नए रिश्ते में बदल सकती है। मेहमानों की आवाजाही से निर्धारित कार्यक्रम बदलना पड़ सकता है। साझेदारी लाभदायी रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कर्क

शुभ अंक 1, शुभ रंग काला : दिन अनुकूल परिणाम दिला सकता है। परिणय चर्चाओं में सफलता संभव है। विरोध शांत होने से कार्यस्थल पर राहत महसूस करेंगे। धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं। मित्र मिलेंगे।

सिंह

शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी : मेहनत का पूरा लाभ मिलने की उम्मीद है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नया काम शुरू करने की रूपरेखा बन सकती है। परिवार के साथ उत्सवों का आनंद लेंगे। खर्च की अधिकता से परेशान होगी।

कन्या

शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : दिन परेशानी भय रहेगा। आपसी कलह के चलते मन अशांत रहेगा। मित्रों का साथ थोड़ी राहत देगा। पारिवारिक खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यस्थल पर आप अकेले पड़ सकते हैं।

तुला

शुभ अंक 3, शुभ रंग आसमानी : आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नया काम शुरू करने का मन बन सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक एवं दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बुजुर्गों की सलाह लाभ देगी।

वृश्चिक

शुभ अंक 4, शुभ रंग नारंगी : अटका धन मिलने के आसार हैं। मधुर व्यवहार से सबको अपना बना लेंगे। कारोबार के विस्तार की संभावना है। कानूनी विवाद सुलझने के आसार हैं। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी।

धनु

शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : शुभ समाचार मिल सकते हैं। आप उत्साह के साथ आगे बढ़े, सफलता हासिल करेंगे। धन लाभ के आसार बनेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी। भावनात्मक संबंध प्रगाढ़ होंगे।


मकर

शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला : दिन सामान्य रहेगा। बढ़ते खर्च को संभालना मुश्किल हो सकता है। दुविधा की स्थिति आगे बढ़ने में बाधक रहेगी। राजकीय मामले सुलझ सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधा में बढ़ोतरी संभव है।

कुंभ

शुभशुभ अंक 9, शुभ रंग जामुनी : वैवाहिक संबंधों में मजबूती बढ़ेगी। अब तक अटकी योजनाएं शुरू होने से लाभ की स्थिति बनेगी। काम को वक्त पर करने की आदत डालें। जरूरी सौदे जमीनी आकार ले सकते हैं।

मीन

शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल : दिन विशेष

सफलतादायी रहेगा। राजकीय मामले सहज ही पूरे होंगे। आपके काम आसानी से पूरे होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद का समाधान हो सकता है। प्रणय संबंध मजबूत होंगे। आस्था बढ़ेगी।