{"vars":{"id": "115716:4925"}}

4 November 2025 rashifal : आज 4 नवंबर मंगलवार को मेष राशिफल से लेकर मीन तक दिन कैसा रहने वाला है पढ़ें सभी राशिफल

 

आज का पंचांग

सूर्यास्त 5.47 बजे (मंगलवार)

सूर्योदय 6.33 बजे (बुधवार)

तिथि संवत् • कार्तिक शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी रात्रि 22.36 तक। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी सन् 1447 रवि दक्षिणायन हेमंत ऋतु।

सूर्योदयकालीन ग्रह विचार

सूर्य-तुला, चन्द्र-मीन, मंगल-वृश्चिक, बुध-वृश्चिक, गुरु-कर्क, शुक्र-तुला, शनि-मीन, राहु-कुम्भ, केतु-सिंह, प्लूटो-मकर, नेपच्युन-मीन, यूरेनस-वृषभ।

सूर्योदयकालीन नक्षत्र

रेवती नक्षत्र दोपहर 12.34 तक पश्चात अश्विनी नक्षत्र, वज्र योग तथा गरज करण।

दिशाशूल :

उत्तर दिशा

यदि जरूरी हो तो गुड़ खाकर यात्रा प्रारंभ करें।

आराधना ॐ अम्बिकायै नमः

राहुकाल • 14.58 से 16.23 तक

खरीदारी शुभ समय • 10.46 से 12.10 तक


Today 4 November rashifal 

मेष : शुभ अंक-2, शुभ रंग- सफेद । पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं। नए लोगों पर आंखें मूंदकर विश्वास न करें। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा संभव, मन के कार्य पूरे हो सकते हैं।

वृषभ: शुभ अंक-1, रंग-केसरिया। बहकावे में आकर कोई भी कार्य न करें। समय पर निर्णय लेने का प्रयास करें। भाग्योदय के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन : शुभ अंक-6, शुभ रंग- आसमानी। मन के कार्य पूरे होने से प्रसन्नता। समय पर अपनों का साथ प्राप्त हो सकता है। बिना बात के मन में तनाव बढ़ सकता है।

कर्क : शुभ अंक:-9, शुभ रंग- सुनहरा । स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। क्रोध-तनाव की अधिकता रहेगी। समस्या के चलते मन में तनाव बढ़ सकता है।

सिंह : शुभ अंक-7, शुभ रंग-ग्रे। अपनों के साथ लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। भ्रम की स्थिति में कोई भी निर्णय न लें। स्वास्थ्य में सुधार।

कन्या : शुभ अंक-4, शुभ रंग- बैंगनी। पुराने रुके कार्यों को लेकर मन में चिंता। आपसी में पैसों को लेकर मन में विवाद। समस्या के चलते तनाव बढ़ सकता है।

तुला : शुभ अंक-5, शुभ रंग- स्लेटी। भाग्योदय के अवसर बन सकते हैं। मान-सम्मान के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। क्रोध में कोई भी निर्णय न लें।

वृश्चिक : शुभ अंक-3, शुभ रंग- लाल। मान-सम्मान के अवसर बन सकते हैं। समय पर निर्णय लेने का प्रयास करें। भावनाओं में बहकर कार्य न करें।


धनुः शुभ अंक-8, रंग-नीला। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। अपनों से मेलजोल बढ़ सकता है। रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। भावनाओं में बहकर कार्य न करें।

मकर : शुभ अंक-5, शुभ रंगः- पीला। समय पर कार्य करने का प्रयास करें। पति-पत्नी के मध्य किसी बात को लेकर विवाद। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग।

कुंभ : शुभ अंक-4, शुभ रंग-गुलाबी। पारिवारिक विवाद के चलते मन में तनाव। शारीरिक समस्या में सुधार के योग। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मीन : शुभ अंक-7, शुभ रंग-हरा। भाग्योदय के अवसर। रुके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। समय के साथ कार्य में परिवर्तन करने से लाभ।