28 September 2025 rashifal : नौकरी ,व्यापार ,आर्थिक मजबूती में होगा फायदा, जाने सभी राशियो के लिए कैसा रहेगा दिन
मेषः शुभ अंक-4, शुभ रंग- लाल। मनोबल को ऊंचा रखें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भविष्य की योजना पर निवेश हो सकता है।
वृषम : शुभ अंक-5, रंग- नीला। संयमित दिनचर्या को अपनाने का प्रयास करें। मन में किसी बात को लेकर उत्साह। पति-पत्नी के मध्य किसी बात को लेकर अनबन बढ़ सकती है।
मिथुनः शुभ अंक-४, शुभरंग-सुनहरा । धैर्य से लिया गया निर्णय लाभ देगा। अपनों के साथ लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। आत्मविश्वास से काम करने पर सफलता निश्चित है।
कर्क : शुभ अंक:-5, शुभ रंग- ग्रे। ग्रह गोचर मान-सम्मान की और संकेत दे रहे हैं। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। अपनों से विवाद न करें।
सिंह : शुभ अंक-9, शुभ रंग- आसमानी । कर्ज से जुड़ी परेशानियां अभी भी चिंता का कारण बन सकती हैं। समय का सदुपयोग करें। वाहन खरीदी की योजना बन सकती है।
कन्या : अंक-3, शुभ रंग- स्लेटी। प्रेम संबंधों में मधुरता और विश्वास बढ़ने की संभावना है। आपस में पैसों को लेकर विवाद न करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
तुला : शुभ अंक-1, शुभ रंग- जामुनी। परिश्रम की अधिकता रहेगी, लेकिन उसके परिणाम से संतोष मिलेगा। नए सौदों में लाभकी संभावना है, आर्थिक उन्नति के अवसर बन सकते हैं।
वृश्चिक : शुभ -2, शुभरंग-केसरिया। पुराने मित्रों से मेल-जोल बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। नई ऊर्जा का संचार होगा। समय पर कार्य करने का प्रयास करें। भावनाओं में नियंत्रण रखें।
धनुः अंक-6, रंग- सफेद । कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता आवश्यक है, अन्यथा परेशानी से सामना हो सकता है।
मकरः शुभ -7, शुभ रंगः- सुनहरा । विद्यार्थी वर्ग प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए अचानक बदलाव नई संभावनाओं का द्वार खोल सकता है।
कुंभ: अंक-6, शुभरंग-ऑरेंज । धार्मिक, सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाये रखें। परिवारिक मामलों में सहयोग और सामंजस्य से संतोष मिलेगा।
मीनः -3, शुभरंग काला। भाग्योदय के अवसर बनने की संभावना है। लंबे समय से रुकी योजनाओं को गति मिल सकती है।