{"vars":{"id": "115716:4925"}}

16 December 2025 rashifal : मिथुन वालों के भावनात्मक संबंध प्रगाढ़ होंगे, तुला वालों का होगा भाग्योदय

 

आज का पंचांग

तिथि संवत् : पौष, कृष्ण पक्ष द्वादशी, मंगलवार रात्रि 11:58 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उलसानी, तारीख 24, सूर्य दक्षिणायन, हेमंत

ऋतु, 16 दिसंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र स्वाति नक्षत्र दोपहर 02:10 तक,

इसके बाद विशाखा नक्षत्र रहेगा। अतिगंड योग दोपहर 01:23 तक, इसके बाद सुकर्मा योग रहेगा। कौलव करण प्रातः 10:39 तक, इसके बाद तैतिल करण रहेगा।

ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-धनु, चंद्र-तुला, मंगल-धनु,

बुध-वृश्चिक, गुरु-मिथुन, शुक्र-वृश्चिक, शनि-मीन, राहु-कुंभ,

केतु-सिंह राशि में स्थित है।

राहुकाल : दोपहर 3:00 से 4:30 तक रहेगा।

दिशाशूल : उत्तर दिशा : यदि अत्यावश्यक कार्य हो तो गुड़

खाकर यात्रा कर सकते हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम् : संक्रांति पुण्यकाल पूर्वाह्न में, धनु

मलमास शुरू।

चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 09:47 से 11:05 तक चर का, प्रातः 11:05 से दोपहर 01:40 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 02:57

से सायं 04:14 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।

आज विशेष : आज मंगलवार को मसूर दाल व लाल वस्त्र दान करने एवं भौम देवता की लाल गंध, पुष्प, चंदन आदि से पूजा कर व्रत करने से समस्त कष्ट दूर होते हैं। आज अतिगंड योग में गेहूं का दान करना शुभ फलदायी होता है।

मेष

शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल : समय पर काम नहीं होने से नुकसान हो सकता है। नए अनुभव काम में निखार लाएंगे। कार्यक्षेत्र में पहचान का लाभ मिलेगा। प्रियजन के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। विनम्र रहें।

वृष

शुभ अंक 7, शुभ रंग भूरा : आकस्मिक लाभ संभव है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। छोटे-छोटे मामले मानसिक तनाव बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।

मिथुन

शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा : समय विपरीत है। नए काम में हाथ डालना नुकसानदायी रहेगा। अपनों की मदद करने से खुशी मिलेगी। भावनात्मक संबंधों में निकटता का अहसास बढ़ेगा। दुविधा की स्थिति घातक रहेगी।

कर्क

शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला : वित्तीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा। राजकीय मामलों में लापरवाही से नुकसान संभव है। तय समय में धन नहीं मिलने से समस्या हो सकती है। कारोबार के विस्तार की संभावना बनेगी।

सिंह

शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : नौकरी की

तलाश में सफलता मिलेगी। बिगड़ती सेहत चिन्ता का कारण बन सकती है। निजी कामों को लेकर दौड़धूप करनी पड़ सकती है। भावुकता में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं।

कन्या

शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी : नया घर लेने का मन बनेगा। विवाद का निपटारा संभव है। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी। कार्यस्थल पर दबाव कम होने से राहत महसूस करेंगे। कर्ज के चक्कर में परेशानी होगी।


तुला

शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी। अधूरे काम फिर शुरू हो सकते हैं। विद्यार्थी अनुकूल परिणाम पाकर उत्साहित रहेंगे। प्रियजन से मुलाकात होगी।

वृश्चिक

शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला : नए क्षेत्र में कॅरियर के बेहतर अवसर मिलेंगे। जोखिम के काम से बचें, नुकसान हो सकता है। विरोधी उलझाना चाहेंगे। नए संपकों का लाभ मिलेगा। धार्मिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे।

धनु

शुभ अंक 2, शुभ रंग काला : नौकरी में तरक्की के आसार हैं। विद्यार्थी आत्ममूल्यांकन करें, सफलता मिलेगी। अनुभवी लोगों का साथ आगे बढ़ने में सहायक रहेगा। पारिवारिक तनाव का असर कॅरियर पर पड़ सकता है


मकर

शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी : जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर खुलकर अपने विचार रखें, सफलता मिलेगी। किसी के प्रति आपका अधिक झुकाव दूसरों को अखर सकता है।

कुंभ

शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : धीरे-धीरे योजना बनाकर आगे बढ़ें। छोटी-छोटी यात्राएं कॅरियर के लिए लाभदायक रहेंगी। सूझबूझ से लिए फैसले सफलता दिला सकते हैं। लंबे समय से अटके काम में गति आएगी।

मीन

शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : लक्ष्य निर्धारित कर काम करें, सफलता मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधा पर खर्च की संभावना है। राजकीय मामलों में अनुकूलता संभव है। उलझे मामले आपसी बातचीत से सुलझा लेंगे।