{"vars":{"id": "115716:4925"}}

राजस्थान के बाड़मेर का तापमान सबसे ज्यादा, लू के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राजस्थान के बाड़मेर का तापमान सबसे ज्यादा, लू के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
 

 गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। राजस्थान में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के बाड़मेर को सबसे अ​धिक गर्म जिला बताया गया। यहां का तापमान 42.4 डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटों में दर्ज किया गया है। 


वैसे तो तापमान के मामले में गुजरात के सुंदरनगर को सबसे अ​धिक गर्म जिला माना जाता है, लेकिन राजस्थान के बाड़मेर ने गर्मी के मामले में सुंदरनगर को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां पर अ​धिकतम तापमान 42.4 डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया। इस समय बाड़मेर देश में सबसे अ​धिक गर्म रहा। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में चार डिग्री तापमान और बढ़ सकता है। ऐसे में यहां लू चल सकती हैं। अप्रैल महीने की ही बात करें तो राजस्थान का तापमान 45 डिग्री को पार कर सकता हे। छह अप्रैल से बाड़मेर, जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों में तेज लू चल सकती हैं। इसके अलावा भीलवाड़ा, जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेल में सात अप्रैल से लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। 


प​श्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के अनुसार प​श्चिमी विक्षोभ के चलते जयपुर समेत आसपास के क्षेत्र में तेज आंधी की चेतानी भी जारी की गई। इसके अलावा इन स्थानों पर तेज आंधी के साथ-साथ ओलावृ​​ष्टि भी हो सकती है। इसके लिए भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। प्रदेश के अन्य शहरों की बात करें तो संगरिया में न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया। इन शहरों में हवा में नमी की मात्रा ज्यादा है। इसलिए अजमेर में अ​धिकतम तापमान 36.9 व न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री से​ल्सियस रहा। अलवर में भी अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री से​ल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में अ​धिकतम तापमान 36.2 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। पिलानी में अ​धिकतम तापमान 38.3 तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा।