{"vars":{"id": "115716:4925"}}

लाखों कर्मचारियों को मिलेगा डीए का तोहफा, सरकार ने की तैयारियां

 

केंद्र सरकार ने नए वित्तवर्ष में लाखों पेंशनर्ज को तोहफा दिया है। इसमें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में राज्य सरकारों को भी अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की घोषणा करनी पड़ सकती है। राजस्थान की भजनलाल सरकार भी रामनवमी से पहले अपने कर्मचारियों के डीए में दो प्रतिशत की वृद्धि कर सकती है।


केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। इसके अलावा पेंशनभोगियों को भी महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि दी है। इसके बाद इन कर्मचारियों का डीए 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ी हुई दरें जनवरी से ही लागू हो गई हैं। ऐसे में इन कर्मचारियों को दो महीने का एरियर भी मिलेगा। ऐसे में राज्य सरकारों पर भी डीए बढ़ाने का दबाव बढ़ रहा है। राजस्थान सरकार की बात करें तो रामनवमी से पहले ही राजस्थान सरकार अपने कर्मचारियों के डीए में दो प्रतिशत की वृद्धि कर सकती है।


पेंशनर्ज को मिलेगा एरियर भी
राजस्थान की भजनलाल सरकार भी केंद्र सरकार की तर्ज पर अपने कर्मचारियों और पेंशनर्ज के डीए में ऐलान करने की तैयारी कर चुकी है। यहां पर कर्मचारियों का डीए फिलहाल 53 प्रतिशत है, जोकि दो प्रतिशत बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा। राज्य सरकार अपने आठ लाख कर्मचारियों को रामनवमी से पहले ही यह तोहफा दे सकती है। केंद्र की तर्ज पर राजस्थान सरकार के कर्मचारियों का डीए भी जनवरी से बढ़ाया जाएगा। ऐसे में इन कर्मचारियों को जनवरी से मार्च तक का एरियर भी मिलेगा। इससे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल जाएगा।


तीन प्रतिशत डीए पिछले साल बढ़ा
पिछले साल दीपावली पर सातवें पे कमीशन की रिपोर्ट के बाद कर्मचारियों का तीन प्रतिशत डीए बढ़ाया गया था। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने 50 प्रतिशत डीए से बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया था। यह दर एक जुलाई 2024 से लागू की गई थी। ऐसे में कर्मचारियों को एरियर भी दिया गया था। अब फिर से कर्मचारियों को एरियर मिलेगा। ऐसे में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। इसका लाभ तीन लाख 50 हजार कर्मचारियों को मिला था। वहीं जुलाई में भी कर्मचारियों का डीए सात प्रतिशत बढ़ाया गया था। उस समय डीए के साथ कर्मचारियों को एरियर भी मिला था। ऐसे में एक ही साल में कर्मचारियों का डीए तीन बार बढ़ चुका है।