{"vars":{"id": "115716:4925"}}

राजस्थान के किसानों के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुई चना और सरसों की सरकारी खरीद

राजस्थान के किसानों के लिए खुशखबरी आज से  चना और सरसों की MSP खरीदशुरू हो जाएगी किसान आज से अपनी फसल को MSP के भाव पर बेंच सकते है।
 
 

राजस्थान के किसानों के लिए सरसों और चना की फसल की बिक्री सरकारी मूल्य MSP पर करने के सरकार ने आज से खरीद शुरू कर दी है  राजस्थान में सरसों और चने की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए 1 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ था  प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को श्रीगंगानगर स्थित नई MSP पर सरसों और चना  की खरीद का शुभारंभ कर दिया है। अब पूरे प्रदेश में MSP पर सरसों और चना की फसल की खरीद शुरू होगी। राजस्थान के किसानों को सरसों और चना की फसल का MSP पर खरीद से फसलों का सही भाव मिल जाएगा। हम आपको बता की इस बार सरसों का MSP रेट 5950 रुपए और चने का MSP रेट 5650 रुपए है।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसानों को फसलों के उचित भाव प्रदान करना हमारा दायित्व है सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद करके किसानों को फसलों का पैसा खाते में ट्रांसफर करने का काम करेगी इस बार सरसों का MSP रेट 5950 रुपए है और चने का msp रेट 5650 रुपए है इस बार 13 लाख 22 हजार टन सरसों की खरीद करने का लक्ष्य है और 5 लाख 46 हजार टन चने की खरीद करने का लक्ष्य है इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बताया कि 2027 में  किसानों की दिन में बिजली देने का काम राजस्थान सरकार करेगी।


खरीद केंद्र पर नहीं होगी किसानों को समस्या 

राजस्थान सरकार ने आज से चना और सरसों की खरीद MSP पर शुरू हो जाएगी राजस्थान सरकार में सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि खरीद केंद्र पर किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े जिसके लिए राजफेड में कॉल सेन्टर 18001806001 स्थापित किया है। खरीद प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी सामने आई या किसानों को परेशानी हुई तो संबंधित उप रजिस्ट्रार एवं मैनेजर की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।