{"vars":{"id": "115716:4925"}}

दिल्ली से अंबाला कैंट, दिल्ली से रेवाड़ी, पानीपत से दिल्ली सहित रेलवे ने रक्षाबंधन पर 11 स्पेशल ट्रेन चलाई

 

रक्षाबंधन पर्व पर रेलवे ने 9 अगस्त से विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। दिल्ली डिवीजन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन नंबर 04487 दिल्ली से दोपहर 1:30 बजे चलेगी और अम्बाला कैंट शाम 5:30 बजे पहुंचेगी। 04490 अम्बाला कैंट से रात 8:10 बजे चलकर 10:30 बजे पानीपत पहुंचेगी।

इसके अलावा 04484/04483 हजरत निजामुद्दीन से मथुरा और मथुरा से हजरत निजामुद्दीन के लिए, 04486/ 04485 हजरत निजामुद्दीन से झिंड और झिंड से तिलक ब्रिज तक, 04493/04494 नई दिल्ली से रेवाड़ी और रेवाड़ी से नई दिल्ली तक, 04496/ 04495 शामली से दिल्ली शाहदरा और दिल्ली शाहदरा से शामली तक व 04488 पानीपत से दिल्ली जंक्शन के लिए चलेगी।