Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! MP से मुंबई तक चलेगी अब अमृत भारत ट्रेन, जाने पूरा शैडयूल
Amrit Bharat Train: मध्य प्रदेश राज्य में रेलवे का सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई के बीच शुरू हुई देश की तीसरी अमृत भारत ट्रेन का शेड्यूल पहले दिन बिगड़ गया। ट्रेन तीन घंटे की देरी से 10 बजे जबलपुर पहुंची। 25 मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन 10.25 बजे जबलपुर से आगे के लिए रवाना हुए। ट्रेन के देरी से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी हुई।
2 मई से नियमित होगा संचालन
रेल प्रशासन के अनुसार 2 मई से प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन नियमित रूप से चलेगी। ट्रेन एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) से दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर मध्य रात्रि 23:45 बजे इटारसी, अगले दिन शनिवार 3:10 बजे जबलपुर, सुबह 05:50 बजे सतना और तीसरे दिन रविवार मध्य रात्रि 2 बजे सहरसा पहुंचेगी।
ट्रेन को मिला साधारण ट्रीटमेंट
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना में 27 भारतीयों के मारे जाने से पूरा देश दुखी व आक्रोशित है। इसलिए ट्रेन के आगमन पर होने वाले स्वागत सत्कार से सम्बंधित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। इसलिए जबलपुर स्टेशन पर अन्य ट्रेनों की तरह ही इसे ट्रीट किया गया। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर रुकी और 25 मिनिट बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गई। जबलपुर से 4 यात्री ट्रेन में सवार हुए।
कैंसर मरीज को दिया उपचार
अमृत भारत ट्रेन के कोच एस-7 में सफर कर रहे कैंसर पीड़ित रविंद्र राम इलाज के लिए मुंबई जा रहे थे। उनके हाथ पर लगा कैनयूला जाम हो जाने के कारण सूजन आने से तबीयत बिगड़ गई। सीनियर डीसीएम डॉ. मधुर वर्मा ने ट्रेन के जबलपुर आगमन पर अटैंड करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। ट्रेन के पहुंचते ही अकास्मिक चिकित्सा व्यवस्था की गई।