दिल्ली में आने वाली अधिक दूरी वाली ट्रेन 8 घंटे तक लेट लोकल ट्रेनो का भी समय प्रभावित
दिल्ली आने वाली अधिक दूरी वाली सभी ट्रेन 8 से 10 घंटे की देरी पर चल रही है, इस विलंब से दिल्ली आने के कारण वापसी में कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। सुबह 7 बजे चलने वाली आनंद विहार टर्मिनल मुजफ्फरपुर विशेष 16 घंटे कि देरी से रात 11:00 बजे चलेगी।
दरभंगा नई दिल्ली हमसफर विशेष 02570 12:15 चलने वाली ट्रेन 1:45 घंटे लेट से दोपहर 2:00 बजे और सुबह 8:55 बजे चलने वाली पुरानी दिल्ली गया सुपरफास्ट विशेष 4.05 घंटे की देरी से दोपहर 1:00 बजे चलेगी।
राजगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस- हजरत निजामुद्दीन और हजरत निजामुद्दीन -चेन्नई दुरंतो एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चलेगी।
कुरुक्षेत्र हजरत निजामुद्दीन एम ई एम यू आधे घंटे लेट से चल रही है कई अन्य लोकल ट्रेनों भी देरी से चल रही है, बुलंदशहर तिलक ब्रिज एम ए यु ढाई घंटे, दकनूर शकूरबस्ती ई एम यू पलवल नई दिल्ली महिला विशेष 1 घंटे देरी से चल रही है.
कुछ और लेट चल रही ट्रेनों का समय
तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी
एक्सप्रेस - सवा तीन घंटे
एमएमसीटी-अमृतसर गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस चार घंटे
एमएमसीटी-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस - चार घंटे
जयनगर-अमृतसर हमसफर विशेष (04651) साढ़े पांच घंटे
हावड़ा-नई दिल्ली विशेष (04091) - 11 घंटे
दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02569) -साढ़े छह घंटे
बरौनी-नई दिल्ली हमसफर विशेष (02563) पौने पांच घंटे
एमएमसीटी-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस - पौने चार घंटे
हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस-साढ़े तीन घंटे
शेखपुरा-नई दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष (04063) - 11 घंटे
एमएमसीटी-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस - पौने चार घंटे
मुजफ्फरपुर-आनंद विहार विशेष (04017) - 10 घंटे
यशवंतपुर-योगनगरी ऋषिकेश विशेष (06597) -सात घंटे
गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनल सुहेलदेव एक्सप्रेस - छह घंटे
मधुपुर-आनंद विहार टर्मिनल हमसफर एक्सप्रेस - साढ़े तीन घंटे
योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस - ढाई घंटे