IRCTC लाया है वैष्णो देवी के लिए शानदार टूर पैकेज, 10000 से कम खर्च में परिवार के साथ कर सकते हैं माता के दर्शन, देखें डीटेल्स
IRCTC वैष्णो देवी के लिए एक शानदार टूर पैकेज लाया है। इस टूर पैकेज में आपको 10000 से कम खर्च में परिवार के साथ माता का दर्शन करने का मौका मिलेगा।तो आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
Updated: Jul 2, 2025, 11:19 IST
IRCTC Vaishno Devi tour package : हर साल लाखों की संख्या में भक्त वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। कटरा के पास त्रिकुटा की पहाड़ियों पर माता वैष्णो देवी का दरबार है। माता के दरबार तक जाने के लिए 13 किलोमीटर लंबी चढ़ाई कड़नी पड़ती है। माता रानी के दर्शन के लिए भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। आप भी अगर अपने परिवार के साथ दर्शन का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC के इस खास टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। तो आईए जानते हैं IRCTC वैष्णो देवी टूर पैकेज के बारे में विस्तार से।
आईआरसीटीसी लाया है वैष्णो देवी के लिए शानदार टूर पैकेज
IRCTC वैष्णो देवी दर्शन के लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज में घूमने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाएगी। इसमें रहने खाने और घूमने की कोई चिंता करने की आपको आवश्यकता नहीं है।
इस टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI है। इसमें आपको तीन रात और चार दिन तक घुमाया जाएगा। स्टोर पैकेज की शुरुआत 6 जुलाई 2025 से हो रही है।
ट्रेन से कराई जाएगी यात्रा
इस टूर पैकेज में आपको दिल्ली से वैष्णो देवी तक ट्रेन में ले जाया जाएगा इसके बाद घूमने के लिए कैब की व्यवस्था होगी। इस टूर पैकेज का कोड NDR01 है। इस पैकेज में आपके लिए कई और व्यवस्थाएं भी की जाएगी।
कितना होगा किराया
बात अगर किराए की करें तो इसमें प्रति व्यक्ति का खर्च ₹11000 तक देना होगा। आप अगर दो लोगों के साथ सफर कर रहे हैं तो आपको एक व्यक्ति के लिए 9330 देना होगा। आप अगर तीन व्यक्ति के साथ सफर कर रहे हैं तो एक व्यक्ति के लिए 8220 देना होगा। आप अगर परिवार के साथ यात्रा करना चाहते हैं तो इस टूर पैकेज का लाभ जरूर उठाएं। दोबारा आपको ऐसा मौका नहीं मिलेगा।
Also Read: