{"vars":{"id": "115716:4925"}}

Vande Bharat:यात्रियों के लिए खुशखबरी : पटना से दिल्ली के बीच. चलेगी स्पेशल वंदे भारत

 

Special Vande Bharat train:पटना से दिल्ली जो लोग अपने व्यवसाय से संबं​धित कामों के निपटान के लिए आते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने पटना से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेन उत्तरप्रदेश के कई जिलों से होकर दिल्ली पहुंचेगी। ऐसे में बहुत से लोगो को इस लाभ होगा। इस रुट पर यात्रियों की संख्या अ​धिक होने के कारण रेलवे ने यह फैसला किया है। इससे यात्रियों को तो बड़ी राहत मिलेगी ही, साथ ही रेलवे को भी अच्छी कमाई होगी।


आज से शुरू
वंदे भारत स्पेशल ट्रेन 31 मार्च से सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर पटना जंक्शन से रवाना हो चुकी है। यह ट्रेन रात को आठ बजकर 10 मिनट पर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाएगी। ऐसे में जो लोग पटना से दिल्ली जाते हैं, उनके लिए काफी लाभकारी होगी। इन लोगों को बहुत कम समय में वंदे भारत ट्रेन दिल्ली पहुंचा देगी।


यहां होगा ठहराव
वंदे भारत स्पेशल ट्रेन डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। वंदे भारत ट्रेन से जाने वाले यात्रियों के समय में काफी बचत होगी। वहीं पटना-नई दिल्ली सुपरफास्ट फे​स्टिवल स्पेशल ट्रेन भी पटना जंक्शन से नई दिल्ली नई दिल्ली के लिए चलेगी। यह ट्रेन दो अप्रैल से प्रतिदिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन दोपहर 12 बजे पटना से निकलेगी और अगले दिन चार बजकर 40 मिनट पर दिल्ली पहुंच जाएगी। 31 मार्च को भागलपुर से दिल्ली आनंद विहार जाने वाली ट्रेन भी पटना जंक्शन से होते हुए निकलेगी।


लखनऊ के लोगों को भी मिलेगा वंदे भारत का फायदा
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोगों को भी वंदे भारत ट्रेन का फायदा मिलेगा। बहुत से लोग लखनऊ में रहते हैं। वह शादी व त्योहार पर अपने घर बिहार में जाते रहते हैं। यहां पर यात्रियों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। ऐसे में इस रुट पर कई बार ट्रेनों में सीट नहीं मिल पाती। ऐसे में भारतीय रेलवे ने इन लोगों को भी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। यह ट्रेन 27 मार्च से शुरू हो गई है और 26 अप्रैल तक चलेगी। ऐसे में यात्रियों को इस रुट पर भी वंदे भारत ट्रेन का लाभ मिलेगा।